आईआईटी में एमएससी करेगा पीयू का छात्र

प्रतीक यादव आईआईटी से करेगा एमएससी

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान के रसायन विभाग के बीएससी रसायन विज्ञान से उत्तीर्ण छात्र प्रतीक यादव का चयन जैम परीक्षा 2024 से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गांधीनगर में एमएससी रसायन विज्ञान में प्रवेश हुआ है।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने छात्र को बधाई दी तथा यह उम्मीद जताई की इसी तरह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्र विश्वविद्यालय तथा अपने संस्थान व शिक्षकों का नाम रोशन करते रहेंगे। इस अवसर पर रज्जू भईया संस्थान के निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार यादव ने भी चयनित छात्र को बधाई दी।

रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा की विभाग के विद्यार्थी लगातार शिक्षकों के मार्गदर्शन में उच्च शिक्षा के लिए प्रतिष्ठित संस्थानों में चयनित हो रहे है । इसके साथ ही रसायन विभाग के छात्र विभिन्न कंपनियों में भी अच्छे पदों पर चयनित हो रहे हैं । इस अवसर पर डॉ. अजीत सिंह, डा मिथिलेश यादव, डॉ. नितेश जायसवाल, डा. दिनेश कुमार वर्मा, डॉ. विजय शंकर पांडे समेत संस्थान व विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षकों ने बधाई दी।

  • Related Posts

    सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा अपृहता को किया गया बरामद

    जौनपुर — वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के…

    Continue reading
    रामपुर नद्दी गाॅंव में किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

    रामपुर नद्दी गाॅंव में किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन लेखपाल सुरेन्द्र सिंह ने विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी जौनपुर जिलाधिकारी डाॅ.दिनेश चंद्र आई.ए.एस. के…

    Continue reading

    You Missed

    सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा अपृहता को किया गया बरामद

    रामपुर नद्दी गाॅंव में किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

    जिलाधिकारी ने पात्रों को बाँटे वरासत/ स्थानांतरण के शस्त्र लाइसेंस

    नव प्रशिक्षित आरक्षी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करें : जिलाधिकारी

    जौनपुर में लू का खतरा बढ़ा, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

    सिंह टेलीकॉम मड़ियाहूं का वीवो स्मार्ट मोबाइल एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य उद्घाटन