डिजिटल इंडिया के विकास में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की आवश्यकता, डॉ अब्दुल कादिर खान

विद्यालय में टैबलेट एवं स्मार्ट फोन पाकर छात्राओं के खिले चेहरे।

जौनपुर- डिजिटल इंडिया पहल के विभिन्न पहलुओं को सुगम और प्रभावी बनाने के लिए डिजिटल उपकरण विशेष महत्व रखते है जैसे कि ई-गवर्नेंस, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं, ऑनलाइन शिक्षा, कृषि और डिजिटल बैंकिंग परिवहन। इनके बिना डिजिटल इंडिया का लक्ष्य हासिल करना मुश्किल होगा। डिजिटल उपकरणों ने जीवन के हर पहलू को प्रभावित किया है और हमारी दिनचर्या को अधिक सुविधाजनक, कुशल और जुड़ा हुआ बनाया है। जिससे देश की प्रगति को गति मिलती है।

नूरुद्दीन खां गर्ल्स पीजी कॉलेज अफलेपुर मल्हनी बाजार जौनपुर में मुख्य अतिथि डॉ अब्दुल कादिर खां प्राचार्य मोहम्मद हसन पी जी कॉलेज जौनपुर एवं डीएलएड प्रभारी डॉ आर पी सिंह के द्वारा एम काम/एम एस सी द्वितीय वर्ष की 137 छात्राओं को टैबलेट एवं बी ए तृतीय वर्ष की 19 छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किया गया। कार्यक्रम के अन्त में प्राचार्य डॉ जुल्फेकार खां ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर नोडल अधिकारी डॉ सुशील कुमार, डॉ जय सिंह, डॉ संजय यादव , अखिलेश यादव, चंद्रभान यादव,प्रशांत सिंह,श्याम प्रकाश यादव, सिकन्दर यादव, एहरार अहमद, साबिर खान,शिव प्रसाद गुप्ता, समीर अहमद,अशरफ अली,राम प्रताप,सुनील कुमार,विनोद सिंह, मो अशहाब, शुजा हैदर,दीपचन्द यादव,शिवम यादव,नवीन पांडेय,अर्चना श्री वास्तव ,सद्दाम ,शोभनाथ यादव,लालू प्रसाद सहित अन्य छात्राएं उपस्थित रही।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां