डीएम ने दायित्वो के प्रति घोर लापरवाही बरतने पर लेखपाल को किया सस्पेंड

, जौनपुर 13 जुलाई 2024 – उप जिलाधिकारी शाहगंज के द्वारा अवगत कराया गया है कि ग्राम सबरहद परगना अंगुली, तहसील शाहगंज, जौनपुर के लेखपाल के पद के कार्य अवधि में लेखपाल श्री विकास सिंह के विरूद्ध उक्त ग्राम के गाटा संख्या 1037 पुराना गाटा संख्या 1866, जो पोखरी के रूप में दर्ज है, को विनिमय आवंटन प्रस्ताव में गाटा संख्या 1866 पोखरी को छुपाने एवं सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक आशुतोष श्रीवास्तव के 18 फरवरी 2023 में प्रसारित गाटा संख्या 1816 व 1037 की शिकायत करने पर लेखपाल द्वारा कोई कार्यवाही न करने तथा उक्त ग्राम के चूना भट्ठी के रूप में दर्ज जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा कब्जा करने सम्बन्धी शिकायत पर कार्यवाही न करने आदि आरोप के बावत प्रकरण में विभागीय कार्यवाही करते हुए एक आरोप पत्र जारी किया गया, जिसकी प्रति श्री विकास सिंह लेखपाल ने 15 जून 2024 को प्राप्त किया और आरोप पत्र का जवाब श्री सिंह ने 06 जुलाई 2024 को प्रस्तुत किया ।
प्रथम दृष्टया श्री विकास सिंह लेखपाल का जबाब सन्तोषजनक नहीं पाया गया । प्रकरण गम्भीर प्रकृति के होने और उक्त लेखपाल के कार्य प्रणाली से राजस्व प्रशासन तहसील शाहगंज की छवि आम जनमानस में धूमिल होने तथा ग्राम सबरहद में असन्तोष एवं क्षोभ व्याप्त है। श्री सिंह के द्वारा शासकीय कार्यों में घोर शिथिलता बरती गयी, जिसके कारण ग्राम सबरहद में लोक शान्ति भंग हुई है। आरोप की गम्भीरता को देखते हुए श्री विकास सिंह लेखपाल को तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां