तालाब में डूबने से किशोर की हुई मौत, परिवार में पसरा मातम


शौच के लिये तालाब के किनारे पहुंचा था मृतक, पैर फिसलने से हुआ हादसा
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सेनापुर दाऊदपुर दलित बस्ती में बुधवार को पूर्वान्ह लगभग साढ़े 11 बजे तालाब में शौच के लिये गये दो सौतेले भाइयों में एक की तालाब में डूबने से मौत हो गयी जिसके बाद परिजनों समेत गांव में गम का मातम फैल गया। गौरतलब है कि पप्पू मिस्त्री ने दो विवाह किया है। पहली पत्नी से धर्मा देवी से 4 पुत्र आशीष, रामावतार, अभिषेक, विवेक कुमार तथा दूसरी पत्नी रीता देवी से आदित्य कुमार, दो बहन ख़ुशी, मुस्कान है। आदित्य के मुताबिक शौच के लिये ज़ब विवेक तालाब किनारे गया तो पैर फिसलकर गहरे पानी में चला गया। गहरे पानी में विवेक डूबते देख सौतेला भाई आदित्य तालाब में छलांग लगाकर गहरे पानी से भाई को बचाने का काफी प्रयास किया परन्तु वह बचाने में असफल रहा। अंतत: विवेक गहरे पानी में डूब गया। वहीं मौके पर धान की रोपाई कर रहे मजदूरों ने दौड़कर आदित्य को गहरे पानी से बाहर निकाला। घटना की जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह, उपनिरीक्षक धीरेन्द्र सोनकर अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोर शैलेन्द्र निषाद को बुलाकर शव को बरामद लगभग 3 घण्टे बाद बरामद कराया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां