कांवरियों के जत्थे पर चेयरमैन प्रतिनिधि ने की पुष्पवर्षा

जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत स्थित कांवरियों के जत्थे के रवाना से पहले नगर पंचायत जफराबाद के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ0 सरफराज खान ने अपने कर्मचारियों के साथ कांवरियों के जत्थे के ऊपर पुष्पवर्षा करके उन्हें रवाना किया। शनिवार को जफराबाद कस्बे से कांवरियों का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना हुआ जिस पर कांवरिया बोल बम का नारा लगाते हुए एवं भक्ति गीतों पर थिरकते गाते हुए कस्बे से रवाना हुए। इस दौरान कांवरियों के जत्थे के ऊपर चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ0 सरफराज खान एवं उनके नगर पंचायत कर्मचारियों ने पुष्पवर्षा किया तथा उन्हें ठंडे पानी का पाउच भी दिया। डॉ0 खान ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी कांवरियों का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। इस दौरान नगर पंचायत की टीम ने उनके ऊपर पुष्प वर्षा करके उनके लिए ठंडे पानी पीने की व्यवस्था किया गया था तथा कस्बे में कांवरियों के जत्थे कि लिए विधिवत साफ-सफाई करवा दी गई थी। कांवरिया जत्था के प्रमुख सदस्यों ने चेयरमैन प्रतिनिधि द्वारा की गई इस व्यवस्था की सराहना किया।

  • Related Posts

    सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा अपृहता को किया गया बरामद

    जौनपुर — वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के…

    Continue reading
    रामपुर नद्दी गाॅंव में किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

    रामपुर नद्दी गाॅंव में किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन लेखपाल सुरेन्द्र सिंह ने विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी जौनपुर जिलाधिकारी डाॅ.दिनेश चंद्र आई.ए.एस. के…

    Continue reading

    You Missed

    सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा अपृहता को किया गया बरामद

    रामपुर नद्दी गाॅंव में किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

    जिलाधिकारी ने पात्रों को बाँटे वरासत/ स्थानांतरण के शस्त्र लाइसेंस

    नव प्रशिक्षित आरक्षी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करें : जिलाधिकारी

    जौनपुर में लू का खतरा बढ़ा, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

    सिंह टेलीकॉम मड़ियाहूं का वीवो स्मार्ट मोबाइल एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य उद्घाटन