पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण एवं जल संचयन पर कार्यक्रम आयोजित


बरसठी, जौनपुर। सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय कांटी में वृहद पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण और जल संचयन पर कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर बरगद, जामुन, आम, अमरूद, नीम, अर्जुन, डिटोर का पौधा लगाया गया। बच्चों द्वारा क्षेत्र में रैली भी निकाली गई जिसमें शामिल बच्चों ने पौधा लगाएंगे पौधा बचाएंगे, हम लोगों ने ठाना है, घर-घर पौधा लगाना है आदि नारों के साथ जनजागरूकता का संदेश दिया। पौधरोपण के समय लोगों में काफी उत्साह भी देखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाध्यापक प्रमोद प्रजापति ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षित रहेंगे तो हम हम भी सुरक्षित रहेंगे।

मुख्य अतिथि सुनीता तिवारी ने कहा कि हमारा ग्राम प्राकृतिक संपदा से भरपूर हो और आदर्श गांव बने, इसके लिए हम सबको अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभानी है। विशिष्ट अतिथि महिमा तिवारी ने कहा कि बारिश के पानी को तालाबों और छोटे जल स्रोतों के माध्यम से जल संचय किया जा सकता है।

अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष गुडिया तिवारी, पूनम तिवारी, वंदना पांडेय, प्रमोद तिवारी, हरिश्चंद्र, रवि कुमार, अजीत प्रताप, राजन मिश्रा, अनिल कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित थे। अन्त में आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार जताते हुये कहा कि इस तरह का अभियान निरंतर चलाया जाएगा।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां