विद्यालय में टैबलेट एवं स्मार्ट फोन पाकर छात्राओं के खिले चेहरे

मोहम्मद हसन पीजी कालेज में बंटे 400 स्मार्टफोन

डिजिटल इंडिया के विकास में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आवश्यक:रजत प्रताप

जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कालेज में गुरुवार को प्रथम दिन बी.एड और बीकॉम के 400 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरण किया गया। मुख्य अतिथि आरएसएस के जिला प्रचारक रजत प्रताप ने कहा कि आज के इस डिजिटल इंडिया पहल में ई-गवर्नेंस, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं, ऑनलाइन शिक्षा, कृषि और डिजिटल बैंकिंग परिवहन क्षेत्र में डिजिटल उपकरण विशेष महत्व रखते हैं।

इनके बिना डिजिटल इंडिया का लक्ष्य हासिल करना मुश्किल होगा। डिजिटल उपकरणों ने जीवन के हर पहलू को प्रभावित किया है और हमारी दिनचर्या को अधिक सुविधाजनक, कुशल और जुड़ा हुआ बनाया है। इससे देश की प्रगति को गति मिलती है।


उन्होंने कहा भारत में स्वदेशी सामग्री के साथ जीवन बिताना चाहिए जिससे देश की प्रगति संभव है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ सुभाष सिंह ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग सही दिशा में करने से देश के विकास में एक क्रांति आना संभव है।
अतिथियों का स्वागत प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने अंगवस्त्रम स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। कहा छात्रों को किताबी शिक्षा के साथ तकनीकी ज्ञान का भी होना आवश्यक है।
धन्यवाद आर.पी. सिंह और संचालन अहमद अब्बास खान ने किया।
इस मौके पर नोडल अधिकारी डॉ कमरूद्दीन शेख, डॉ जीवन यादव, डॉ के के सिंह, डॉ ममता सिंह, डॉ ज्योत्सना सिंह, डॉ शाहिदा परवीन, डॉ प्रेमलता गिरी, डॉ अभिषेक श्रीवास्तव, डॉ प्रज्वलित यादव,डॉ सलीम खान, डॉ अंकिता श्रीवास्तव,डॉ इलियास अहमद,डॉ गुलाब मौर्य,डॉ संतोष यादव, डॉ संतोष सिंह,डॉ प्रवीण यादव,तकरीम फातिमा अन्य मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां