उजाला ब्लड बैंक का हुआ भव्य उद्घाटन

रक्त के एक यूनिट से बचायी जा सकती है 4 जिन्दगियां: शिवनाथ ठाकुर

जौनपुर। नगर के वाजिदपुर तिराहा आजमगढ़ रोड स्थित उजाला हॉस्पिटल के बेसमेन्ट में उजाला ब्लड बैंक का उद्घाटन रविवार को हुआ। ब्लड बैंक का शुभारम्भ प्रदीप यादव व सरिता यादव ने सयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर डायरेक्टर शिवनाथ ठाकुर ने ब्लड बैंक के सुविधाओं के बारे में बताया कि रक्त के एक यूनिट से चार जिन्दगियां बचायी जा सकती है। रक्तदान करके आप अनमोल जीवन को बचा सकते हैं। हर जरूरतमन्द मरीज को स्वच्छ व सुरक्षित खून ठीक समय पर पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। श्री ठाकुर ने कहा कि रक्तदान 18 से 65 वर्ष तक कोई भी व्यक्ति कर सकता है। रक्तदान से पहले खाली पेट नहीं होना चाहिये। उन्होंने बताया कि देश में प्रतिवर्ष लगभग 80 लाख यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है। जिसमें से केवल 50 लाख यूनिट रक्त ही मिल पाता है। इसलिए सभी स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिये

रक्तदान से बड़ा बड़ा कोई दान नहीं है। आए हुए सभी अगंतुओं का स्वागत सौरभ यादव व आभार शिव नाथ ठाकुर ने वक्त किया।

इस अवसर पर डा. पी. कुमार, डा. विकास, डा. सुनील कुमार तिवारी, डॉ रवि शंकर सिंह, सौरभ यादव,डा. आलोक यादव, डॉ लालजी प्रसाद डॉ संजय सिंह, डॉ ऋषभ,डा. रामपाल यादव, डा. सन्तोष यादव, डा. शान्ति यादव, डा. आरपी यादव, रामचन्द्र, अरविन्द यादव, डॉ उत्तम गुप्ता,डॉ आशीष कुमार गौतम,राजेश यादव, विजय प्रकाश, सभाजीत यादव, सुरेश विश्वकर्मा, विकास सिंह, प्रिंस यादव, राहुल, सूरज आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न