हल्के/भारी वाहनों के लॉग बुक बैंक विवरण उपलब्ध कराने का निर्देश



जौनपुर। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अन्तर्गत पोलिंग पार्टियों को मतदान केन्द्र तक पहुंचाने व लाने हेतु भारी वाहन (बसों) की व्यवस्था की गयी थी। कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी के पत्र द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में प्रयुक्त किये गये हल्के/भारी वाहनों के लॉग बुक बैंक विवरण सहित उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, ताकि किराये भाड़े की धनराशि उनके खाते में भेजा जा सके।

अधिग्रहित वाहनों (बसों) के स्वामियों से अनुरोध है कि अपने बैंक खाते से सम्बन्धित विवरण (बैंक का नाम, खाता संख्या, आईएफएससी कोड) तत्काल तहसील स्थिति जिलापूर्ति कार्यालय अथवा सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय में एक सप्ताह के अन्दर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

यदि आप द्वारा ससमय बैंक विवरण उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो किराये भाड़े की धनराशि खाते में नहीं जाने पर सम्बन्धित वाहन स्वामी स्वयं जिम्मेदार होगा।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह