डायट जौनपुर में हुआ राष्ट्रीय कवि सम्मेलन


जौनपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ जहां मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी रविन्द्र माँदड़ एवं मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित से हुआ जिसेक बाद प्रशिक्षुओं ने मां सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आये कवियों द्वारा अपनी रोचक प्रस्तुति दी गई जो काबिलेतारीफ है। इस प्रकार के कवि सम्मेलन का आयोजन समय—समय पर सभी शिक्षण संस्थानों में होना चाहिए। इससे बच्चों में आगे अच्छा करने की प्रेरणा जागृत होती है।


इसी क्रम में उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डायट ने बताया कि डायट में जिलाधिकारी के निर्देशन में कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। इससे हमारे प्रशिक्षुओं को प्रेरणा मिलेगी और उनके अंदर एक सकारात्मक सोच विकसित होगी। उन्हें अपने जीवन में अच्छा करने की प्रेरणा मिलेगी। ऐसे कार्यक्रम का आयोजन डायट में समय—समय पर होता रहता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. पी.सी. विश्वकर्मा ‘प्रेम जौनपुरी’ डीन आफ लॉ पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने किया। इस अवसर पर लालजी यादव, दुक्खू लाल निडर, मंजुल, प्रीति पांडेय, अशोक मिश्र सहित डायट के प्रशिक्षु, कवि आदि उपस्थित रहे। सभी ने अपनी कविता से डायट परिसर के श्रोताओं को ओत-प्रोत कर दिया।


कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, लेखा अधिकारी, एस.आर.जी, ए.आर.पी, जिला विद्यालय निरीक्षक, माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, डायट के समस्त प्रवक्ता, समस्त कर्मचारी, ह्यूमाना के सभी सदस्य, समस्त प्रशिक्षु आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां