पीयू में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसिलिंग 5 अगस्त को

रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को मिला मौका

जौनपुर. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परिसर पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु प्रथम काउंसिलिंग के उपरान्त शेष बची सीटों पर 5 अगस्त को काउंसिलिंग करायी जायेगी। विश्वविद्यालय परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों जिनमें एम0बी0ए0 एवं एम0सी0ए0 को छोड़कर सत्र 2024-25 में प्रवेश सेतु प्रथम काउंसिलिंग बीतें दिनों सम्पन्न करायी गई थी.
कुलसचिव महेंद्र कुमार द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार बीए एल एल बी, बीएससी गणित, बीएससी बायो, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी आनर्स, बीएससी पर्यावरण विज्ञान आनर्स, बीकॉम, बीटेक ईई,आरई, आईटी, ईसीई ईआई, एमई, बीसीए, डी फार्मा और बीबीए में विभिन्न केटेगरी में रिक्त सीटों पर ही काउंसलिंग होगी. काउंसिलिंग के उपरान्त यदि रिक्त बची तो तृतीय व अन्तिम काउंसिलिंग में आरक्षित वर्ग को अन्तिम अवसर प्रदान करते हुये रिक्त बची आरक्षित वर्ग की सीटों को अनारक्षित वर्ग में परिवर्तित कर अभ्यर्थियों का प्रवेश लिया जायेगा। तृतीय और अन्तिम काउंसिलिंग 07 अगस्त 2024 को सम्पन्न करायी जायेगी।
बीए एल एल बी, बीएससी पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर प्रवेश लिया जा रहा है, उन पाठ्यक्रमों में तृतीय, अन्तिम काउंसिलिंग दिनांक 07 अगस्त 2024 के उपरान्त भी यदि सीटें रिक्त रहती है, तो ऐसी ऑनलाईन आवेदन हेतु दिनांक 08 अगस्त को रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु विश्वविद्यालय पोर्टल खोल दिया जायेगा। जिन पाठ्यक्रम में प्रवेश परीक्षा नहीं करायी गयी है, ऐसे पाठ्यक्रम में मेरिट के आधार पर प्रवेश लिया जा रहा है, उनमें दिनांक 08 अगस्त से रिक्त बची सीटों पर ऑनलाईन आवेदन हेतु विश्वविद्यालय पोर्टल खोला जा रहा है।


अभ्यर्थी उपरोक्त समस्त पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु विश्वविद्यालय वेबसाईट vbspu.ac.in पर उपलब्ध सम्बन्धित विभागों के मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क कर नियमानुसार प्रवेश ले सकते है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां