भजन कीर्तन के साथ धूमधाम से मनी नागपंचमी।


जफराबाद। स्थानीय कस्बे के नासही मोहल्ले में टैक्सी स्टैण्ड के पास स्थित श्री शिव मंदिर पर पूर्व वर्षों की भांति शुक्रवार को नागपंचमी का पर्व श्रीमद् हनुमान चालीसा एवं सुन्दर काण्ड पाठ तथा भजन कीर्तन के साथ धूमधाम से मनाया गया। सुबह उक्त शिव मंदिर पर जलाभिषेक व पूजा पाठ का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ तथा रात्रि आठ बजे से मंदिर जीर्णोधारक प्रेमचन्द प्रजापति के द्वारा श्रीमद् हनुमान चालीसा एवं सुन्दर काण्ड पाठ एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया गया जिसका समापन प्रातः 5.00 बजे बजरंगबली एवं भगवान शिव की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

इस भजन कीर्तन के कार्यक्रम में पूर्वांचल के मशहूर गायक विवेक मिश्र “वरदान” ने एक से बढ़कर एक शिव भजन प्रस्तुत कर जलवा बिखेर दिया। क्षेत्रीय कीर्तनकार शिव प्रकाश मास्टर, प्रेमचन्द बेनबंशी, राजेन्द्र साहू, ज्ञान प्रकाश साहू “ग्यानू” सुनील राजभर, कमलेश कुमार, ट्वींकल आदि ने भगवान शिव की लीलाओं पर आधारित भजन पेश कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया गया। कार्यक्रम में आये हुए कीर्तनकारों एवं भक्तों का स्वागत प्रेमचन्द प्रजापति के द्वारा तथा आभार प्रकट उनके पुत्र व पत्रकार बृजनन्दन स्वरूप द्वारा किया गया। इस मौके पर डा. राधेश्याम प्रजापति, बद्रीनारायण श्रीवास्तव, सुनील प्रजापति, प्रकाश रंजन श्रीवास्तव, कुलदीप श्रीवास्तव, विजय कुमार, तेज बहादुर गिरी, फुलारे राम, फिरतू प्रजापति, अनुपम गिरी, अशोक चौरसिया, मनीष साहू, सुभाष चन्द्र गुप्ता, सुरेश गुप्ता सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह