बेसिक शिक्षा अधिकारी ने तिरंगा रैली को दिखाई झंडी


जफराबाद विकासखण्ड सिरकोनी के सेहमलपुर कंपोजिट विद्यालय में हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया इसका मुख्य नेतृत्व बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल व सहनेतृत्व खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह ने किया ।

कंपोजिट विद्यालय सेहमलपुर सिरकोनी के प्रधानाचार्य रईस खान ने सबसे पहले सभी अतिथियों का स्वागत किया और उसके बाद हर घर तिरंगा रैली के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू किया गया जिसमें सबसे पहले मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप जलाकर कार्यक्रम शुरू किया गया रिचा सिंह सरस्वती वंदना और छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया और अध्यापकों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर विशिष्ट अधिकारी को सम्मान व स्वागत किया गया बेसिक शिक्षा अधिकारी विद्यालय के शैक्षणिक एवं भौतिक परिवेश स्वच्छता व कायाकल्प बच्चों के सु अनुशासन हेतु सभी की प्रशंसा की और बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अब्दुल कलाम को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया और अंत में विद्यालय प्रांगण स्थित शहीद सती राम यादव की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम हेतु दिशा निर्देश प्रदान किया और अंत में हर घर तिरंगा रैली के रूप में सभी अध्यापक और अध्यापिकाएं हाथों में झंडा लिए हुए गांव-गांव हर घर तिरंगा रैली निकली गई और खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह के द्वारा सभी अध्यापक अध्यापिकाओं को 15 अगस्त के दिन अपने स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम करने के लिए कहा इस अवसर पर रिचा सिंह, अब्दुल कलाम ,रईस खान, अविनाश यादव ,और तमाम अनुदेशक शिक्षामित्र परिचारक रसोईया आंगनबाड़ी एवं सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां