युवाओं के लिये आकर्षण का केन्द्र बना शाही पुल का मॉडल



गुलशन निषाद ने थर्माकोल पर उकेरी अपनी प्रतिभा
जौनपुर। नगर के मध्य में बने ऐतिहासिक शाही पुल पर जिले के एक चर्चित आर्ट्स कलाकार द्वारा पुल का आकर्षक माडल तैयार किया गया।

इस माडल को देखने के लिए युवाओं की भारी भीड़ जमा हो रही है। जानकारी के अनुसार जफराबाद निवासी गुलशन निषाद ने शाही पुल का आकर्षक माडल थर्माकोल लाइट से तैयार करके खूबसूरती से रंगभर निखारा है। इस बाबत पूछे जाने पर गुलशन ने बताया कि वह यह मॉडल एक हफ्ते में बनाया है। इस माडल को बनाने के लिये प्रतिदिन दो घंटे का समय दे रहा था। इसके अलावा अयोध्या धाम में बने श्रीराम मंदिर का हुबहू माडल थर्माकोल से तैयार चुके हैं जिसे काफी लोगों ने सराहा है।

इसके पहले भी देश के दिग्गज नेता, जिले से जुड़े अधिकारी, सांसद, विधायक, पत्रकार, समाजसेवी, जनप्रतिनिधियों का आर्ट्स फोटो फ्रेम बनाकर गिफ्ट दिया हूं। अपने बने माडल को लेकर जब गुलशन जौनपुर के शाही पुल पर पहुंचे तो उनके इस माडल को देखने वाले युवाओं की भारी भीड़ जमा हो गयी।

  • Related Posts

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार खेतासराय/ जौनपुर-खुटहन विकास खंड के मरहट ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान सुमन सिंह का रविवार को वाराणसी में…

    Continue reading
    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर-प्रधानमंत्री के आह्वान पर जनपद जौनपुर में 1 जून से 30 जून तक “खेत बचाओ अभियान” चलाया जाएगा। इस विशेष अभियान का उद्देश्य किसानों…

    Continue reading

    You Missed

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानान्तरण

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल को भावभीनी विदाई

    आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी – डीएम