सूचना मांगने में प्रश्नों के सही स्वरूप का रखे ध्यान तभी प्राप्त करेंगे सही सूचना : मुख्य सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश

जौनपुर – किसी भी विभाग के द्वारा किए गए कार्य, कार्यवाही इत्यादि के बारे में सूचना मंगाना भारत के हर नागरिक का अधिकार है। ऑनलाइन सूचना मंगाना बहुत ही आसान और पारदर्शी प्रकिया है ।

परंतु कभी नही गलत उद्देश्य से सूचना नहीं मंगानी। वीडियो कांफेंस की सुविधा भी अब विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई गई है। उक्त बातें स्वर्गीय सुधाकर सिंह महाविद्यालय पिलखिरी में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए उत्तर प्रदेश के राज्य मुख्य सूचना आयुक्त एवं पूर्व डीजीपी राजेंद्र विश्वकर्मा ने कहीं। उन्होंने गोष्ठी में आए लोगों से कहा कि लोगो में अधिक से अधिक सूचना मांगने की प्रवृत्ति विकसित करनी चाहिए।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ अजयपाल शर्मा, एसपी सिटी जौनपुर, सहित जिले के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संरक्षक रमेश सिंह ने भी लोगो को संबोधित किया। इस दौरान कालेज की छात्राओं ने सूचना अधिकार के बारे में प्रश्न भी किए जिनका राज्य मुख्य सूचना आयुक्त ने सरल शब्दों में जवाब भी दिया। संचालन धनंजय राय अर्जुन ने किया।

राहुल सिंह, शिवम सिंह, विनोद राय प्रधानाचार्य सहित आसपास के लोग मौजूद रहे। अंत में प्रबंधक डॉ अरविंद सिंह ने सबका आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां