डॉ. दिनेश बने जौनपुर के नये डीएम

जौनपुर– उत्तर प्रदेश शासन ने गुरुवार की देर रात जौनपुर समेत प्रदेश के 29 जिलाधिकारियों का तबादला किया है। जिले के डीएम रविन्द्र कुमार मादड़ को प्रयागराज की कमान सौंपा गया है। जिले के नये जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र होंगे। दिनेश चन्द्र जिले के 59वें जिलाधिकारी होंगे। रविंद्र कुमार का 7 महीना 12 दिन का कार्यकाल रहा।

बता दें कि सहारनपुर में डीएम का कार्यभार सम्भाल चुके चीनी उद्योग तथा गन्ना विकास विभाग उ.प्र. शासन के विशेष सचिव डॉ. दिनेश चन्द्र को जौनपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

वह 2012 बैच के आईएएस हैं। वह डीएम बहराइच के पद पर भी रह चुके हैं। गौरतलब हो कि डॉ. दिनेश चन्द्र 5 नवम्बर 2018 को अलीगढ़ में बतौर मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात थे।

15 फरवरी 2019 तक वह इस पद पर बने रहे। इसके बाद वह गाजियाबाद में नगर निगम के नगर आयुक्त बनाए गए। 15 अगस्त 2020 तक वह इस पद पर बने रहे। इसके बाद उन्हें 15 अगस्त 2020 को कानपुर देहात का डीएम बनाया गया। 02 मार्च 2021 तक उन्होंने इस पद को संभाला। इसके बाद शासन ने उन्हें संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश का विशेष सचिव नियुक्त किया। 02 मार्च 2021 से 05 जून 2021 तक वह इस पद पर तैनात थे। इसके बाद शासन ने उन्हें 05 जून 2021 को बहराइच का डीएम नियुक्त किया। 19 मई 2023 तक वह बहराइच के डीएम रहे। इसके बाद 19 मई 2023 को उन्हें सहारनपुर का डीएम बनाया गया। 25 जून 2024 तक वह इस पद पर रहे।

इसके बाद शासन ने उन्हें 25 जून 2024 को चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग लखनऊ का विशेष सचिव बनाया। 13 सितम्बर 2024 की रात को उन्हें जौनपुर के नए जिलाधिकारी के रूप में शासन द्वारा भेज दिया गया। 1 जुलाई 1966 को जन्मे डॉ. दिनेश चन्द्र मूल रूप से बिजनौर जिले के रहने वाले हैं।

  • Related Posts

    सफलता की कहानी

    जौनपुर – प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जनपद जौनपुर के आर्थिक रूपए से कमजोर एवं आवासहीन परिवारों के लिए आशा की नई किरण बनकर उभरी…

    Continue reading
    अर्चना ने नीट परीक्षा में लहराया परचम

    जफराबाद।क्षेत्र के नाथुपुर गांव निवासी समाजसेवी लालजी गौतम की पौत्री अर्चना गौतम पुत्री श्यामबहादुर गौतम ने अपने पहले ही प्रयास में नीट की परीक्षा…

    Continue reading

    You Missed

    सफलता की कहानी

    अर्चना ने नीट परीक्षा में लहराया परचम

    दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ जौनपुर की जनरल बॉडी बैठक में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रथम के न्यायालय के बहिष्कार का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण