जनपदीय वालीबॉल चैम्पियनशिप कराने को लेकर हुई चर्चा

वालीबॉल संघ के आमसभा की बैठक सम्पन्न

जौनपुर। वालीबॉल संघ जौनपुर के आमसभा की बैठक महाराणा प्रताप इण्टर कालेज रामदयालगंज में शनिवार को जिलाध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सीनियर स्टेट वालीबॉल महिला/पुरूष चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करने हेतु जनपदीय वालीबॉल चैम्पियनशिप कराने के सम्बम्ध में चर्चा हुई और निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 2024 का सीनियर महिला/पुरूष वालीबॉल चैम्पियनशिप जौनपुर का आयोजन जिला उपाध्यक्ष सुरेश यादव व उमाशंकर यादव के नेतृत्व में वालीबॉल ग्राउण्ड तियरा/अटौली बदलापुर पर आगामी 6 अक्टूबर रविवार को सुबह 10 बजे उद्घाटन से प्रारम्भ होगी। उक्त प्रतियोगिता में 12 महिला व 12 पुरूष खिलाड़ियों का चयन होगा। चयनित खिलाड़ियों का अभ्यास (कैम्प) वालीबॉल क्लब राजा हरपाल सिंह के अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह व सचिव सुरेश यादव के नेतृत्व में प्रा. विद्यालय अटौली पर लगाया जाएगा। बैठक का दूसरा बिन्दू पूर्व में कार्यकारिणी की बैठक में जितेंद्र सिंह सोनू सचिव वालीबॉल क्लब रामदयालगंज को जिला वालीबॉल संघ जौनपुर में उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया था।

उनके अनुमोदन के लिए आज आमसभा में रखा गया जिस पर पूरे सदन ने सर्वसम्मत्ति से अनुमोदित किया तथा जितेंद्र सिंह सोनू को माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया। खेल के विकास पर विशेष चर्चा हुई।

बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चंद्र सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष सुरेश यादव, विरेन्द्र यादव, उमाशंकर यादव, आजाद चंद्रशेखर उपाध्याय, जितेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव विक्रम सिंह, संजय यादव कोषाध्यक्ष, संजय राय, मिनाक्षी सिंह, पंकज सिंह, विकास यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला सचिव विजय प्रताप सिंह बागी ने किया।
01

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां