दुल्हन की तरह सजा शीतला चौकियां धाम

शारदीय नवरात्रि की तैयारियां पूर्ण, सुरक्षा की होगी मुकम्मल व्यव्स्था
5 सौ मीटर दूर लगेगा बैरियर, सीसीटीवी कैमरे हुये दुरूस्त

चौकियां धाम, जौनपुर। शारदीय नवरात्रि पर्व 3 अक्टूबर यानी गुरूवार से आरम्भ हो रहा है। चौकियां धाम में तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंदिर की साफ—सफाई एवं रंग—रोगन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। सुरक्षा मंदिर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त कर लिए गए हैं।

सुरक्षा के लिए कई थानों की पुलिस सहित महिला पुलिस, एलआईयू, फायर बिग्रेड सहित सौ से ऊपर पुलिस के जवान धाम में चप्पे—चप्पे पर तैनात रहेगी। दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए 4 स्थानों पर पार्किंग बनाया गया है। धाम में माला, फूल, नारियल, चुनरी आदि की दुकानें सज गई हैं। अनेक प्रकार की रंग—बिरंगी चुनरी, आकर्षण लाइट से सजी—संवरी मनमोहक दुकानें दुल्हन की तरह नज़र आ रही हैं। दुकानदार गेंदा, अढहुल, गुलाब सहित नारियल, चुनरी, प्रसाद, पूजन सामग्री का स्टॉक बना लिये हैं।


मंदिर के महंत विवेकानन्द पंडा ने बताया कि साफ—सफाई का कार्य पूर्ण हो चुका है। सभी सीसीटीवी कैमरे, जेनरेटर आदि दुरुस्त कर लिया गया है। भक्त कतारबद्ध होकर गर्भ गृह से मां का दर्शन पूजन करेंगे।

मंदिर के पुजारी शिव कुमार पंडा ने बताया कि मां के शृंगार के बाद भोर साढ़े 4 बजे मंगला आरती होगी। तत्पश्चत दर्शन के लिए मंदिर का कपाट खोल दिया जायेगा। दूसरी दोपहर 3 बजे भोग—आरती तथा रात्रि में सवा 10 बजे तीसरी शयन आरती होगी।

थानाध्यक्ष लाइन बाजार केके चौबे ने बताया कि मेला क्षेत्र में कई थानों के पुलिसकर्मी, महिला पुलिस, एलआईयू व फायर बिग्रेड के जवान मौजूद रहेंगे। 4 स्थानों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था बनायी गयी है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां