बसपा सुप्रीमो ने आरक्षण और चुनावी बांड को लेकर भाजपा व कांग्रेस पर निशाना साधा


बसपा सुप्रीमो ने जौनपुर मे श्याम सिह व मछलीशहर मे कृपाशंकर को जीताने की किया एलान

जौनपुर – बसपा सुप्रीमो मायावती ने जौनपुर संसदीय क्षेत्र मे आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने चुनाव लडने हेतु इलेक्टोरल बान्ड के रुप मे काफी मोटी रकम ली है, जिसे लेकर कुछ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की थी तब पता चला कि चुनावी बांड के रूप में बड़ा खेला हो रहा है।

उन्होंने कहा कि मेरी सरकार में सभी वर्गो को ध्यान में रख के काम किया गया है। कांग्रेस को अपनी गलत नीतियों के कारण कई राज्यों से लेकर केंद्र तक की सत्ता से बेदखल होना पड़ा।

जनसभा में भारी भीड़ से गदगद मायावती ने कहा की हमे भरोसा हो गया है कि इस बार और बेहतर प्रदर्शन दिखेगा । कांग्रेस की पहली सरकार में बाबा साहब कानून मंत्री थे, उस समय उन्होंने जवाहर लाल नेहरू से कहा था कि SC ST को सामान्य आरक्षण नहीं मिल रहा है, साथ ही पिछड़े वर्ग के लोगो को आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए । उन्होंने मांग की थी की धारा ३४ ० के तहत आरक्षण देना चाहिए । इस पर अमल नही हो पाने से बाबा साहब ने नाराजगी जताते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। चुनावी जन- सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की हमारी पार्टी भाजपा , कांग्रेस या अन्य किसी पार्टियों से गठबंधन नहीं करके अकेले चुनावी मैदान में है। उन्होंने सत्तासीन भाजपा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि विरोधी पार्टी शाम ,दाम , दंड , भेद अपनाकर सत्ता हासिल करने के लिए जुट गई। उनको वादों से कदापि गुमराह नही होना है। ये अपने वादों पर अमल नही होते है। हमारी पार्टी बात करने में कम व काम करने मे ज्यादा विश्वास करती है। फ्री राशन जो केंद्र द्वारा दिया जा रहा है उससे जनमानस का भला नहीं होने वाला हैं। उन्हे रोजगार देने की जरूरत है। यह भी कहा की जनता के टैक्स के पैसे से लोगो को राशन दिया जा रहा है। इसमें भाजपा या आर एस एस का कई रोल नही है। मायावती ने कहा की बसपा सर्वजनहिताय , सर्व जन सुखाए से सरकार चलाएगी। मायावती ने जनसभा में लोगो से अपील की कि जौनपुर पार्टी प्रत्याशी श्याम सिंह यादव और मछली शहर कृपाशंकर सरोजl को मतदान कर इनको जिताने में सहयोग करे।

  • Related Posts

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जौनपुर। भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करने तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका…

    Continue reading
    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    जौनपुर, 15 अक्टूबर, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां