आज विश्व मानसिक दिवस संगोष्ठी का आयोजन किया गया

जौनपुर – जिले के वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक न्यूरो-साईकियाट्रिक सेन्टर द्वारा आज विश्व मानसिक दिवस संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मानसिक एवं न्यूरो रोग विशेषज्ञ डॉ० उत्तम कुमार गुप्ता M.B.B.S., M.D., न्यूरो-साईकियाट्रिस्ट एवं डॉ० साधना मौर्य (साइकोलॉजिस्ट) ने विश्व मानसिक दिवस पर बताया कि प्रत्येक वर्ष इसका अलग-अलग विषय होता है, इस कार्यक्षेत्र कार्य स्थान पर हम मानसिक स्वास्थ्य को कैसे तनाव से मुक्त करें।

इस अवसर पर डॉ० उत्तम जी द्वारा बताया गया कि भारत में लगभग 25% लोग मानसिक तनाव से किसी न किसी प्रकार से घिरे हुए हैं। उन्होंने आगे बताया कि जागरूकता की कमी तथा लोगों द्वारा गलत भ्रांतियां फैलाने के कारण लोग मानसिक रूप से ज्यादा तनावपूर्ण जीवन जी रहे हैं।

अधिक जानकारी देते हुए डॉ उत्तम कुमार गुप्ता जी ने बताया भाग दौड़ की इस दुनिया में लोग एक दूसरे से आगे बढ़ाने के लिए अपने जीवन को तनावपूर्ण बना लिए हैं, अपने सहकर्मियों के साथ उनका व्यवहार परिवर्तन होने लगता है। उन्होंने आगे बताया कि इस प्रकार के लोगों की हमें उनकी मदद करना चाहिए यानी उनके काम में सहायता करनी चाहिए जिससे उनके तनाव से लड़ने की क्षमता विकसित हो और उन्हें अकेलापन का एहसास ना हो सके। इस प्रकार के लोगों को सुबह कम से कम 1 घंटा सुबह व्यायाम करना चाहिए, साथ ही योग प्राणायाम को अब अपनी दिनचर्या में शामिल कर मानसिक स्वास्थ्य का लाभ उठाना चाहिए। इस अवसर पर मंगल क्लीनिक के प्रबंधक शशि भूषण पांडे व मंगल क्लीनिक के उपस्थित सहयोगी स्टाफ अजय चंद साहू, त्रिलोकी यादव, रमाकांत यादव, पुनीत उपस्थित थे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां