पुरानी बाजार का ऐतिहासिक भरत मिलाप हर्षोल्लासपूर्वक ढंग से सम्पन्न


जौनपुर। नगर के पुरानी बाजार का ऐतिहासिक भरत मिलाप बीती रात हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न हुआ जिसके मुख्य अतिथि भाजपा नेता/समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह रहे। भरत मिलाप का इस बार 103वां वर्ष रहा जहां उद्घाटन श्री सिंह ने फीता काटते हुये मर्यादा पुरूषोत्तम के रूप में बैठे पात्रों के समक्ष दीप—धूप दिखाकर किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष उमेश चन्द्र गुप्ता ने आये समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुये सम्मारित किया। अतिथियों में बृजेश सिंह विधान परिषद सदस्य, सुनील यादव करंजाकला ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि, प्रो. आरएन त्रिपाठी सदस्य उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज, नगर पालिका जौनपुर अध्यक्ष के प्रतिनिधि डा. रामसूरत मौर्य, महामंत्री विवेक साहू, कोषाध्यक्ष रतन साहू आदि रहे। कोतवाली चौराहा हनुमान मंदिर से लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न का मिलाप पुरानी बाजार में देखकर श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गयीं। वहीं जय श्रीराम के नारे से पूरा पुरानी बाजार गूंज उठा। भरत मिलाप के मेले में चार चांद लगाने के लिये वाराणसी से चलकर जौनपुर पुरानी बाजार लाग एवं एक से बढ़कर एक झांकियां सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ से आकर मेले का आकर्षण का केंद्र बनी रही। कार्यक्रम का संचालन राजदेव यादव ने किया।

अन्त में चेयरमैन प्रतिनिधि डा. राम सूरत मौर्य ने समस्त आगंतुकों एंव सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां