मटरू बिंद की मौत से परिवार बेसहारा, मिले इंसाफ और आर्थिक सहायता:- राकेश मौर्य

जौनपुर – शाहगंज थाने में मटरू बिंद की कथित आत्महत्या के बाद आज सुबह 11 बजे सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य एवं पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल मृतक मटरू बिंद के घर जाकर बढ़ौना, बड़ागांव शाहगंज उनके परिवार से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली तथा अपनी संवेदना व्यक्त कर सांत्वना दी।


घटना की जानकारी देते हुए मृतक मटरू बिंद की पत्नी निनका देवी और बेटी पूजा बिंद ने बताया कि 18 अक्टूबर शुक्रवार को मेरे पिताजी घर से दिन में 12 बजे समान लेने गए थे वहीं से पुलिस ने पकड़ लिया और रातभर थाने में रखकर मारा पीटा जिससे उनकी मौत हो गई।


19 अक्टूबर को ग्राम प्रधान के माध्यम से थाने बुलाया गया और ये बताया गया कि मेरे पिताजी ने थाने के शौचालय में आत्महत्या कर लिया।
ग्राम प्रधान और गांव वालों के माध्यम से पंचनामा और पोस्टमार्टम कराकर जौनपुर रामघाट पर ही पुलिस की कस्टडी में ही जबरदस्ती अंत्येष्टि करा दी गई।
शव को परिवार वालों के देना तो दूर मृतक का अंतिम दर्शन का भी मौका नहीं दिया गया।
घटना के बारे में बताते बताते मृतक मटरू बिंद की पत्नी और बेटी का रो रो कर बुरा हाल हो गया। परिवार वालों ने कहा कि मेरे पिता की पीटने से मृत्यु की आशंका ज़ाहिर की है और हम लोग बेसहारा हो गए मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर हमें न्याय चाहिए।
सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि घटना की जानकारी से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराउंगा।
समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।
उक्त प्रतिनिधि मंडल में सपा के ज़िला उपाध्यक्ष विक्रमजीत बिंद, राजेंद्र यादव, ज़िलासचिव गुलाब यादव रीठी, ज़ीशान खान, रामानंद बिंद सहित शाहगंज विधानसभा अध्यक्ष मिथिलेश यादव एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां