पीयू के छात्र अभिषेक दुबे राज्यस्तरीय शोधपत्र लेखन प्रतियोगिता में चयनित


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक और संचार अभियांत्रिकी विभाग के छात्र अभिषेक दुबे ने भारतीय शिक्षा मंडल, गोरक्ष प्रांत द्वारा आयोजित “विजन फॉर विकसित भारत” राज्य स्तरीय शोध पत्र लेखन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है।
यह प्रतियोगिता 13 अक्टूबर 2024 को मदन मोहन मालवीय प्रद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में आयोजित की गई, जिसमें पूरे देश से 168,000 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें से 1,200 प्रतिभागियों का चयन किया गया, जिनमें अभिषेक दुबे का नाम भी शामिल है। आगामी कार्यक्रम, जो राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित शोधार्थी सम्मेलन के रूप में होगा, की तिथि 15, 16 और 17 नवंबर को एसजीटी यूनिवर्सिटी, गुरुग्राम, हरियाणा में होगा।इस तीन दिवसीय सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ और शोधार्थी अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे और चर्चा करेंगे।


अभिषेक ने अपनी सफलता का श्रेय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह, विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर रवि प्रकाश, डॉ. विक्रांत बटेजा, डॉ. प्रवीण सिंह, डॉ. मोहम्मद अनीश, प्रो. संतोष कुमार, प्रो. प्रदीप कुमार को दिया। सभी का मानना है कि अभिषेक दुबे की इस उपलब्धि ने विश्वविद्यालय का मान और प्रतिष्ठा बढ़ाई है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां