टोल टैक्स को लेकर हौज प्लाजा पर हुआ बवाल, मुकदमा दर्ज


सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के हौज टोल प्लाज़ा पर मंगलवार की शाम को टोल टैक्स को लेकर जमकर बवाल और मारपीट हुई जिससे टोल प्लाज़ा पर अफरा—तफरी मच गई।
टोल प्लाज़ा पर तैनात अरुण दुबे पुत्र हुबलाल दुबे निवासी बनकट थाना सुरियावां जनपद भदोही ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि टोल प्लाज़ा पर चार पहिया वाहन पर सत्यजीत यादव उर्फ मिंटू पुत्र हरिशंकर यादव एवं साहबराज यादव पुत्र स्व. रतिराम यादव निवासी सुरहुरपुर आये। टोल टैक्स न देने को लेकर बवाल किये जिसके बाद बिना टोल टैक्स दिये सिरकोनी बाजार की तरफ चले गये। इसके बाद बाइकों से कई लोगों के साथ दुबारा आकर टोल प्लाज़ा कर्मियों को गाली—गलौज देने लगे। उन लोगों ने सड़क पर लेटकर वाहनों को आने—जाने से रोक दिया। उसके बाद प्रबन्धक कर कार्यालय पर चढ़कर गालियां भी देने लगे। इसके बाद हाथापाई करने लगे। इस दौरान डर के कारण टोल प्लाज़ा पर अफरा—तफरी मच गयी। उधर सत्यजीत यादव के साथ रहे साहबराज यादव का कहना है कि हम मात्र दो किमी दूर बगल के ही गांव सुरहुरपुर के बीडीसी सदस्य हैं। हम लोगों के बताने के बाद भी हमारे साथ मारपीट व अभद्रता हुई। हम लोग केवल टोल प्लाज़ा के पहले कुछ लोग वसूली करते हैं। वह पूछने गये थे। उसके बाद हमारे साथ मारपीट हुई। टोल प्लाज़ा के प्रबंधक बालकृष्ण दुबे ने बताया कि यह लोग कैश कार्यलय तक आकर बवाल कर रहे थे।हमारे सीसी टीवी में सब रिकार्ड है। हालांकि दोनों पक्षों की तहरीर पर 5 ज्ञात तथा 2 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसी टीवी फुटेज सहित अन्य जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है। वास्तविक दोषी पर कार्यवाही होगी

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह