शहर के बीआरपी कालेज के मैदान में भव्य रामकथा हेतु हुआ भूमि पूजन


प्रायोजक समाजेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने निभाया अपना वादा एक बार फिर रामकथा से गूंजेगा 09 नवम्बर से 16 नवम्बर तक बीआरपी मैदान-
जौनपुर— शहर के बी.आर.पी. इंटर कॉलेज के मैदान में गुरुवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष अष्ठमी के दिन रामकथा के भव्य आयोजन के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने भूमि पूजन किया। आचार्य डॉ0 पंडित रजनीकांत द्विवेदी ने मंत्रोच्चारण एवं रामचरणानुगामी भक्तजनों की उपस्थिति में पूजन, हवन कराया जिसके बाद कथास्थल पर भव्य पंडाल निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया।


इस मौके पर भाजपा नेता एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि पिछले साल रामकथा के समापन के दिन आभार व्यक्त के दौरान उपस्थित लोगों के सामने कहा था कि अगले साल भी इसी मैदान में इससे भी भव्य रामकथा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने रामायण की एक चौपाई को कहते हुए कहा कि रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर बचन न जाई…

जनता के सामने किए गए वादे को पूरा करने के लिए प्रभु राम की भव्य रामकथा अंतरराष्ट्रीय कथावाचक प्रेमभूषण जी महाराज के मुख से लोगों को सुनने को मिलेगा। बताते चलें कि यह रामकथा सेवाभारती के नेतृत्व में ज्ञान प्रकाश द्वारा प्रायोजित की गई है। उन्होंने यह रामकथा कराकर रामायण की चौपाई को चरितार्थ कर दिया। एक बार फिर पूरा जनपद राममय हो जाएगा और आस-पास का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो जाएगा।
इस मौके पर आरएसएस के जिला संघ चालक डॉ. सुभाष सिंह ने कहा कि जनपदवासी रामकथा सुने, लेकिन उसके बाद भगवान राम के आदर्श एवं उनके चरित्र को अपने दैनिक जीवन में उतारने का प्रयास करें, तभी देश में रामराज आना संभव है।
सेवा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. तेज सिंह ने कहा कि इस रामकथा में आरएसएस के सभी संगठनों के पदाधिकारी सहयोग करेंगे और यह रामकथा सेवाभारती के नेतृत्व में हो रही है और इसके प्रायोजक बड़े भाई ज्ञान प्रकाश सिंह हैं। जनपदवासियों से यह अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में लोग इस रामकथा में उपस्थित होकर अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक प्रेमभूषण जी महाराज के रामकथा को सुने।
विभाग सेवा प्रमुख डॉ. वेदप्रकाश ने कहा कि बहुत सौभाग्य से इस तरह की रामकथा सुनने को मिलती है। आरएसएस के सभी विंग इस कथा को सफल बनाने के लिए लगे हैं। जनपदवासियों की भी यह जिम्मेदारी बनती है कि इस कथा को ऐतिहासिक बनाया जाए।
इस मौके पर डॉ0 तेज सिंह, डॉ0 सुभाष सिंह, वेद प्रकाश, रविन्द्र, विमल सिंह, डॉ0 उदयराज, डॉ0 विजेंद्र नाथ, सुरेश सिंह, रमेश ‘रामा’, शरद पाठक, अरविन्द सिंह, दुर्गेश, गौरव, बलवंत, सत्यप्रकाश, शैलेन्द्र सोनकर, सुग्गु मिश्रा, मुन्ना पाण्डेय, सुनील यादव, सुमन, रागिनी सिंह, अंजना श्रीवास्तव, सोनिया गिरी, अंजना सिंह, रेखा त्रिपाठी, किरन, डॉ. सरला त्रिपाठी, श नेहा सिंह, रजनी गुप्ता, प्रीति गुप्ता, रेखा सहित सम्मानित मातृ शक्तियां एवं बंधुजन उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार खेतासराय/ जौनपुर-खुटहन विकास खंड के मरहट ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान सुमन सिंह का रविवार को वाराणसी में…

    Continue reading
    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर-प्रधानमंत्री के आह्वान पर जनपद जौनपुर में 1 जून से 30 जून तक “खेत बचाओ अभियान” चलाया जाएगा। इस विशेष अभियान का उद्देश्य किसानों…

    Continue reading

    You Missed

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानान्तरण

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल को भावभीनी विदाई

    आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी – डीएम