मतदाता पर्ची वितरण की हो रही मानिटरिंगघर-घर जाकर समय से मतदाता पर्ची बांटें बीएलओ


जौनपुर। चुनाव आयोग द्वारा मतदान वाले दिन मतदाताओं को परेशानी न हो, इसके लिए पहले से ही संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मतदाताओं के घर-घर जाकर वोटर पर्ची बांट रहे। साथ ही मतदान से संबंधित जरूरी निर्देश वाली एक मतदाता गाइड भी दे रहे हैं। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र मांदड़ ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक व प्रेरित करने के लिए जनपद में निरन्तर स्वीप गतिविधियां हो रही हैं। मतदान प्रतिशत बढ़ाने में अब बीएलओ की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए सर्वप्रथम बीएलओ वोटर पर्ची को सभी मतदाताओं को समय से उपलब्ध करा दे, लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्यवाही होगी। बीएलओ अपनी जिम्मेदारी का सही से निर्वहन कर रहे हैं कि नहीं, वोटर पर्ची ठीक से वितरित हो रही है, इसकी मानीटरिंग की जिम्मेदारी जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा गोरखनाथ पटेल को दी है। कुल 3510 मतदान केंद्रों पर 3510 बीएलओ से मतदाता पर्ची वितरण की सूचना एकत्र करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 79 स्पेशल एडुकेटर्स को लगाया है जो प्रतिदिन 50-50 बीएलओ से दूरभाष पर बात करके 17 मई से लगातार सूचना प्राप्त कर रहे हैं। डा. पटेल ने कहा कि जनपद में 25 मई को मतदान है। मतदान के लिए मतदाताओं को अपना बूथ ढूढ़ने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए बीएलओ की टीम घर-घर जाकर मतदाता पर्ची पहुंचा रही है। मतदाताओं को उनके मतदाता क्रमांक की पर्चियां दी जा रही हैं, ताकि मतदाताओं को मतदान करने में कोई असुविधा न हो। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शशिधर उपाध्याय एवं रंजीत चौधरी ने स्पेशल एजूकेटर्स से प्रति दिन बीएलओ को दूरभाष करके सूचना एकत्र कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, जिला समन्वयक एमडीएम अरुण मौर्य, फिजियोथेरेपिस्ट डा पीडी तिवारी, विन्ध्यवासिनी उपाध्याय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न