प्रदेश में 1526 ग्राम पंचायत अधिकारियों की नियुक्ति से पंचायती राज में खुशी की लहर।


ग्राम पंचायतों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं स्मार्ट बनायें नव नियुक्त सचिव।
यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पंचायती राज मंत्री को आभार सहित धन्यवाद ज्ञापित
डॉ0 प्रदीप सिंह

प्रांतीय अध्यक्ष उ० प्र० ग्राम पंचायत अधिकारी संघ लखनऊ ने किया–
जौनपुर/

लखनऊ/जौनपुर–प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ एवं पंचायती राज मंत्री द्वारा बृहस्पतिवार को केंद्रीय स्तर पर लोक भवन सभागार लखनऊ एवं प्रदेश के विभिन्न जनपद मुख्यालयों पर जनप्रतिनियो एवं अधिकारियों द्वारा 1526 ग्राम पंचायत अधिकारियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम पर खुशी व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 प्रदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश में ग्राम पंचायत अधिकारियों के कुल 8135 निर्धारित पदों के सापेक्ष आज 6454 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ पूर्ण हुयी है जिसके लिए मुख्यमंत्री एवं पंचायती राज मंत्री सहित नियुक्ति प्रक्रिया को पूर्ण कराने में लगे सभी अधिकारियों के प्रति सादर आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करता हूं । डॉ0 सिंह ने कहा कि प्रदेश के 74 जनपदों में 1526 ग्राम पंचायत अधिकारियों का समायोजन हुआ है जिसमें सर्वाधिक देवरिया में 51, गोंडा में 47,गाजीपुर में 46, सीतापुर में 45 तथा जौनपुर में 42 तथा सबसे कम अमरोहा एवं रामपुर में 03-03, लखनऊ,बागपत एवं गाजियाबाद में 04-04 तथा बिजनौर एवं मुरादाबाद में 05-05 सचिवों की नियुक्ति हुयी है।


नव नियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारियों को संदेश देते हुए डॉ0 सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज की परिकल्पना को साकार करने के लिए अपनी नियुक्ति की ग्राम पंचायतों को सशक्त,आत्मनिर्भर एवं स्मार्ट बनाएं जिससे 2047 तक विकसित भारत की संकल्पना का सपना साकार हो सके। सभी नवनियुक्त सचिवों को ग्राम पंचायतों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं पारदर्शिता से करने की जरूरत है जिससे आम जनता की समस्याओं का समाधान हो सके तथा शासन की चकर सकें।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह