डीएम की अध्यक्षता में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जिला शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई संपन्न

जौनपुर 25 अक्टूबर, 2024 (सू0वि0)- जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जिला शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।


            बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत लोगों की सुरक्षा के साथ ही महिला सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए, त्योहारों के अवसर पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनी रहे। घाटों पर मरम्मत और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। गोवर्धन पूजा के अवसर पर कान्हा स्थल एवं निराश्रित गौ-आश्रय स्थलों पर गौ पूजन की जाएगी, इस अवसर पर लोग स्वेच्छा से भूसा सहित अन्य सामग्री दान कर पुनीत कार्यों में अपना सहयोग अवश्य प्रदान करें।


             इसके साथ ही जिलाधिकारी ने शांति समिति के सदस्यों से छठ पूजा के दृष्टिगत मंदिरों, तालाबों आदि के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि घाटों की साफ सफाई, मरम्मत, प्रकाश, पानी आदि की व्यवस्था पूर्व में ही सुनिश्चित कर ली जाए।  


          व्यापार मंडल के सदस्यों को निर्देशित किया कि खाद्य सामग्री में मिलावट किसी भी दशा में नहीं होना चाहिए, इसके संबंध में मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि मिलावट मिलने पर कड़ी कार्यवाही की जाए और अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशान न किया जाए जिससे उनका व्यापार प्रभावित हो। आबादी वाले क्षेत्र में पटाखों की बिक्री कदापि नहीं होनी चाहिए, इस पर विशेष निगरानी रखी जाए।


           पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा ने बताया कि पुलिस प्रशासन के द्वारा सभी प्रकार की आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है।आयोजन के दौरान डीजे की ध्वनि मानक के अनुरुप बजाई जाए। उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। शहर में अवैध रुप से गोदामों में पटाखों का भंडारण नही होना चाहिए। इस दौरान दुर्गापूजा महासमिति द्वारा दुर्गापूजा आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने एवं जिला प्रशासन के सहयोग पर जिलाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


                इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजयपाल शर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नंदन सिंह, उप जिलाधिकारीगण, क्षेत्राधिकारीगण, सहित शांति समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां