विश्वभर में शांति, न्याय और समानता की आवश्यकता पर दे बल-डा क्षितिज शर्मा

लायन्स क्लब जौनपुर मेन ने विश्व शांति का दिया संदेश, विश्व शांति के महत्व पर बल

विश्व शांति के लिए अहिंसा ही एक मात्र विकल्प-डा क्षितिज शर्मा
जौनपुर— लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा लोगों को मानवाधिकारों के उल्लंघन व युद्ध तथा अशांति की विभीषिका से मानवता को बचाने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से विश्व शांति के लिए सेमिनार स्थान होटल रघुवंशी इन ओलंदगंज मे आयोजित किया गया। जिसकी थीम “पीस विदआउट लिमिटस” ‘शांति बिना सीमा’ है।
संस्थाध्यक्ष संजय केडिया ने लोगों का स्वागत किया।
इस अवसर पर पीस पोस्टर भी प्रदर्शित किया गया जिसने लोगों को खूब आकर्षित किया।


इस अवसर पर जीएटी एरिया लीडर डा क्षितिज शर्मा ने कहा कि विश्वभर में शांति, न्याय और समानता की आवश्यकता है। क्योकि संघर्ष, असमानता, और मानवाधिकारों के उल्लंघन के कारण अनेक समस्याएं उत्पन्न होती हैं।

यह एक महत्वपूर्ण समय है, क्योंकि दुनिया जलवायु संकट, महामारी, और विभिन्न भू-राजनीतिक संघर्षों का सामना कर रही है। इसलिए देशों, समुदायों और व्यक्तियों के बीच शांति और आपसी सहयोग को प्रोत्साहित किया जाये। विश्व शांति के लिए अहिंसा ही एकमात्र विकल्प है।


संयोजक मनोज चतुर्वेदी ने कहा कि शांति के लिए व्यक्तिगत प्रयास प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए, हमें अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी को समझने और अपने समुदाय में शांति, सहिष्णुता और अहिंसा को बढ़ावा देने पर बल देना है। आज हमें यह सोचने की आवश्यकता है कि कैसे हम अपनी दुनिया को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और समावेशी बना सकते हैं।


अरूण त्रिपाठी ने कहा कि लायन्स इंटरनेशनल पिछले तीन दशक से विश्व शांति के लिए युवाओं मे शांति का बीज बोने तथा लोगों के भीतर भावनात्मक, रचनात्मक व सृजनात्मकता को बढ़ावा दिया, बल्कि उन्हें विश्व शांति के महत्व को समझने का भी अवसर प्रदान किया। लायंस क्लब की इस पहल से समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने में मदद मिली है।


शकील अहमद ने कहा कि दुनिया में शांति और समझ पैदा करना पूरी मानव जाति का कर्तव्य है। समाज में समझ से ही शांति स्थापित की जा सकती है। इसके लिए सामूहिक प्रयास करने की आवश्तकता है। इसके विपरित यदि, पूरी दुनिया के लोग एक दूसरे को घृणा और नफरत की दृष्टि से देखेंगे तो उसका परिणाम युद्ध औऱ विनाश के रूप में सामने आएगा।
डा मदन मोहन वर्मा ने कहा कि लोगों को शांति और सम्मान से जीने का अधिकार है।


संचालन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया। इस अवसर पर डा वी एस उपाध्याय, डा अजीत कपूर, राम कुमार साहू, अशोक मौर्य, लखन श्रीवास्तव, संदीप गुप्ता, शिवानंद अग्रहरि, मघु चतुर्वेदी, संजय श्रीवास्तव, अमित पाण्डेय, संजय सिंघानिया, राधेरमण जायसवाल, अनिल गुप्ता, डा संजीव मौर्य, अनिल वर्मा, नीरज शाह, हेमा श्रीवास्तव, नीलू सेठ, संगीता गुप्ता, आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न