गांव की जनता एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए है तैयार: विक्रम प्रताप सिंह

जौनपुर। शिवसेना (शिन्दे गुट) के उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी व महाराष्ट्र के शिवसेना जिलाध्यक्ष विक्रम प्रताप से गुरुवार को नगर के एक होटल में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि देश की जनता एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है।नरेंद्र मोदी को बुजुर्ग लोग बेटे के रूप में युवा अपने भविष्य को देखते हुए प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट करेंगे। सदर प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह व मछलीशहर से बीपी सरोज काफी ज्यादा वोटों से जीतकर देश की सबसे बड़ी सदन में जाएंगे। यही वो सांसद है जिन्होंने 370 हटाने के लिए 370 सांसदों ने हस्ताक्षर करके जो भारत माता के पैरों में बेड़ी जकड़ी गयी थी उसको हटाने का काम किया। जब कृपा शंकर सिंह कांग्रेस में थे तो उनकी विचार धारा अलग थी। भाजपा में आने के बाद उनकी विचारधारा बदल गयी है। जब धारा 370 हटा उसी से प्रेरित होकर कांग्रेस से इस्तीफा दिया और राष्ट्र के हित मे भाजपा के साथ आये। कृपा शंकर सिंह के अंदर राष्ट्र की विचार धारा चल रही है। जीतने के बाद अधिक से अधिक समय देंगे भले ही कर्मभूमि मुंबई रही हो लेकिन जन्मभूमि तो जन्मभूमि ही है। इतने बड़े पद पर रहने के बाद भी जौनपुर के लिए उन्होंने सोचा और काम भी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि गुजरात रही लेकिन कर्मभूमि बनारस है । कब कर्मभूमि जन्मभूमि में बदल जायेगा पता ही नही चलेगा। भूमि की लड़ाई को हमने अभी जीता है, 500 वर्षो से चल रहे रामलला को हमने स्थापित किया है और आगे भी क्षेत्र का चौतरफा विकास करते रहेंगे।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह