डीएम के दिशा-निर्देशन मे एडीएम ने छठ पूजा महापर्व पर अप्रिय घटनाओ से बचाव हेतु जारी की एडवाइजरी

जौनपुर— डीएम के दिशा-निर्देशन मे जिलाधिकारी, (वित्त एवं राजस्व) ने छठ महापर्व पर अप्रिय घटनाओं से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी किया है। उन्होंने बताया कि छठ पर्व के दौरान क्या करे क्या ना करे, जिसके अंतर्गत हल्के सामान के साथ यात्रा करें। यदि डाक्टर ने सलाह दी है तो दवाईयॉ साथ रखें। नियम एवं दिशा निर्देशों का पालन करें, जहॉ आगे अवरोध हो वहॉ आगे न बढ़े और न हीं पीछे हटे। अवरोध हटने तक पीछे खडे़ लोगों को पकड़े और उन्हें रोकने के लिए सचेत करें। बच्चें व वृद्ध व्यक्तियों पर विशेष ध्यान दें। जिस आयोजन स्थल पर आप जा रहे हैं वहॉ के मानचित्र व निकास मार्गों को जरूर समझ लें। आवश्यकता पड़ने पर निकटम तैनात प्रशासन कर्मी से सम्पर्क करें। किसी भी आपात स्थिति हेतु पुलिस 112, एम्बुलेन्स 108 पर सम्पर्क करें।
क्या न करेंः- नदियों, तालाबों एवं घाटों पर अधिक गहरे पानी में न जायें।अधिक भीड़ भाड़ स्थान पर अधिक समय तक न रूके। क्षमता से अधिक ले जाने वाली नाव/नौकाओं में न बैठे। साथियों को धक्का देकर, लड़कर, उकसाकर अपनी सुरक्षा को खतरे में न डालें।होल्डिंग क्षेत्र और आवागमन मार्ग की क्षमताओं से अधिक आगन्तुकों को प्रवेश न दें। घबरायें नहीं और अफवाहें न फैलायें।

  • Related Posts

    नव प्रशिक्षित आरक्षी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करें : जिलाधिकारी

    जौनपुर, 20 अप्रैल — जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने रविवार की देर रात रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित करते हुए उन्हें भविष्य में अपने दायित्वों…

    Continue reading
    जौनपुर में लू का खतरा बढ़ा, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

    जौनपुर, 20 अप्रैल 2026 (सू0वि0)। जनपद में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लू एवं गर्म हवाओं से बचाव…

    Continue reading

    You Missed

    नव प्रशिक्षित आरक्षी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करें : जिलाधिकारी

    जौनपुर में लू का खतरा बढ़ा, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

    सिंह टेलीकॉम मड़ियाहूं का वीवो स्मार्ट मोबाइल एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य उद्घाटन

    गुरु तेग बहादुर साहेब तपोस्थली के पर्यटन विकास का शिलान्यास, 91.64 लाख से होगा सौंदर्यीकरण

    सीबीएसई 10वीं बोर्ड 2026 में रिकॉर्ड सफलता

    जौनपुर में उभरेगा क्रिकेट का नया केंद्र, निःशुल्क प्रशिक्षण से निखरेंगी प्रतिभाएं