जौनपुर मे लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 24 मई से 25 मई तक रुट डायवर्जन व रहेगी बैरिकेटिग-एसपी, जौनपुर

जौनपुर— लोकसभा चुनाव वर्ष 2024 के अंतर्गत जनपद जौनपुर में होने वाले छठवें चरण के मतदान में पूर्वांचल विश्वविद्यालय से चुनाव में लगे सभी वाहन मतदान कर्मियों को लेकर दिनांक-24.05.2024 को अपने-अपने गंतव्य को जायेंगे, तथा वापस दिनांक 25.05.2024 को वापस पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सभी वाहन मतदान कर्मियों को लेकर वापस आयेगें। जिससे यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत निम्नलिखित स्थानों पर रूट डायवर्जन और बैरीकेटिंग की व्यवस्था की गई है। जिनका समय दिनांकः-24.05.2024 को 08:00 से 20:00 बजे तक तथा दिनांकः-25.05.2024 को शायं 15:00 बजे से 24:00 बजे तक होगा।

1- मछली शहर में प्रयागराज / प्रतापगढ़ की तरफ से आने वाली गाड़ियों को मड़ियाहूं की रोड पर डाइवर्ट किया जाएगा तथा पकड़ी तिराहे के पास यदि मछली शहर से कोई बड़ा वाहन बाहर आ जाता है तो उसे पकड़ी तिराहे से दाहिने मोड़ दिया जाएगा जो मड़ियाहूं रोड पर जाकर मिलेगा ।

2- सुल्तानपुर रोड से आने वाले वाहन जिसमें कामर्शियल बड़े वाहनों को बक्सा थाना क्षेत्र पर रोक दिया जाएगा, व जो छोटे वाहन बनारस की तरफ जाने वाले हैं उन्हें हाईवे के माध्यम से सीधे हौज निकाला जाएगा।

3- शाहगंज की ओर से आने वाले बड़े वाहन शाहगंज के बॉर्डर पर ही रोके जाएंगे तथा छोटे वाहनों को कोइरीडिहा तिराहे से डायवर्ट कर दिया जाएगा किसी भी स्थिति में चुनाव ड्यूटी कर्मचारी के अतिरिक्त कोई भी छोटा व बड़ा वाहन पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर नहीं आएगा।

4- आजमगढ़ रोड से आने वाला सभी छोटे व बड़े वाहन को पूर्ण रूप से प्रसाद कॉलेज से केराकत की ओर मोड़ दिया जाएगा।

5- भदोही की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को मड़ियाहूं से जलालपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

6- वाराणसी की ओर से आने वाले बड़े वाहन जलालपुर चौराहे से थाना गद्दी होते हुए केराकत की ओर जायेंगे, व इलाहाबाद की तरह जाने वाले वाहन जलालपुर तिराहा से मड़ियाहूं की ओर जायेंगें।

7- पचहटिया तिराहे से सुबह 8:00 बजे के बाद चुनाव ड्यूटी कर्मचारी के अतिरिक्त किसी भी प्रकार का चार पहिया वाहन कुत्तुपुर की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।

8- कुत्तुपुर तिराहा पूर्वांचल रोड पर एक बैरियर लगाया जाएगा जिसमें ड्यूटी कर्मचारी के अतिरिक्त किसी प्रकार का चार पहिया वाहन पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।

चुनाव की पोलिंग पार्टियों का पूर्वांचल विश्वविद्यालय से निकलने की व्यवस्थाः-

विधानसभा मुंगरा बादशाहपुर,मछली शहर,बदलापुर, व मड़ियाहूं की पोलिंग पार्टियां पूर्वांचल विश्वविद्यालय से करंजकला रोड होते हुए, करंजा काला छबीले पुर होते हुए, दसारथपुर बाईपास पर पहुंचेंगे।

केराकत विधानसभा की पोलिंग पार्टी पूर्वांचल विश्वविद्यालय से कुत्तुपुर से पचहटिया से प्रसाद तिराहा होते हुए केराकत के लिए निकलेंगे।

विधानसभा शाहगंज की पोलिंग पार्टियां पूर्वांचल विश्वविद्यालय से बाएं मुड़ कर शाहगंज की ओर प्रस्थान करेंगे।

मल्हनी विधानसभा की पोलिंग पार्टियां शाहगंज रोड में मुड़कर कोइरीडिहा तिराहे से बाये मुड़कर मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेगी।

शहर विधानसभा की पोलिंग पार्टी पूर्वांचल विश्वविद्यालय से कुत्तुपुर से पचहटिया से सदर शहर क्षेत्र में जायेंगे तथा कुछ वाहन खेतासराय व सरायख्वाजा सदर देहात क्षेत्र में जायेंगें।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां