ईश्वर केवल प्रेम के ही भूखे हैं: अखिलेश चन्द्र



खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के पोरई खुर्द में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस में वरिष्ठ पत्रकार डॉ यशवन्त सिंह ने यजमान के रूप में व्यास पीठ का अर्चन पूजन किया। कथा व्यास के रूप में अखिलेश चन्द्र मिश्र ने विदुर जी की कथा सुनाते हुए यह प्रमाणित किया कि ईश्वर केवल प्रेम के ही भूखे हैं। भगवान कपिल का सांख्य योग प्रतिपादित करते हुए प्रत्येक जीव ईश्वर का अंश है। यह मानकर प्राणी मात्र से प्रेम करना चाहिए। सुनीति और सुरुचि के माध्यम से आदर्श नारी के कर्तव्यों का बोध कराया। विमाता के कटु वचनों से आहत ध्रुव जी ने भगवत स्मरण द्वारा परम पद प्राप्त किया। इस अवसर पर अजय प्रताप सिंह, भानु प्रताप सिंह, संजू सिंह, श्याम सुंदर पाण्डेय, अरुण सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, कमला प्रसाद सिंह, गणेश यादव, आनंद प्रताप सिंह, सौरभ सिंह, मंगलम सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
003

  • Related Posts

    गर्मी का कहर जारी, जनजीवन बेहाल

    विद्युत कटौती से उपभोक्ता परेशान, आपूर्ति व्यवस्था पर उठे सवाल जौनपुर- जिले में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है,…

    Continue reading
    पतौरा गांव में दबंगों का कहर: महिला से मारपीट, वीडियो वायरल

    जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के पतौरा गांव में दबंगों द्वारा महिला के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना…

    Continue reading

    You Missed

    गर्मी का कहर जारी, जनजीवन बेहाल

    पतौरा गांव में दबंगों का कहर: महिला से मारपीट, वीडियो वायरल

    उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश शुरू

    खरीफ 2026: जौनपुर में किसानों को मुफ्त बीज मिनी किट व अनुदान पर बीज उपलब्ध

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि हेतु आवश्यक सूचना

    सरसरा गांव में खाटू श्याम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन, खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने रखी नींव