मसाला क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम अन्तर्गत किसानों को प्याज के बाद अब लहसुन की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रहा उद्यान विभाग


जौनपुर – जिला उद्यान अधिकारी ने अवगत कराया है कि लहसुन की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने हेतु उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत विशेष योजना बनाई गयी है, लहसुन की बढती मांग और कृषको की आर्थिक स्थिति को सुदृढ करने हेतु प्रदेश सरकार से मसाला क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम के तहत जनपद को 250 हे0 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिसमे 200 हे0 सामान्य व 50 हे0 अनुसूचित जाति के किसानो को देय होगा। किसान इस योजना का लाभ प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर प्राप्त कर सकते है।
               इच्छुक कृषक खतौनी, आधार कार्ड, बैक पासबुक की फोटोकापी व 1 फोटो देकर पंजीयन कराकर जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय से निःशुल्क बीज प्राप्त कर सकते है। कृषक अपना आनलाइन पंजीकरण http://dbt.uphorticulture.in/  पर भी कर सकते है लहसुन का बीज राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान, नई दिल्ली (NHRDF)  से प्राप्त कर किसानो को उपलब्ध कराया जायेगा। NHRDF से ही मंगाया गया प्याज का बीज किसानों को वितरित किया गया जो अब समाप्ति की ओर है। इसके अतिरिक्त शाकभाजी का बीज भी जिसमे फूलगोभी पत्तागोभी, टमाटर, शिमला मिर्च, करैला, खीरा निःशुल्क वितरित किया जा रहा हैं।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां