एमबीए, बीकॉम व बीबीए के बच्चों का हुआ इण्टरव्यूस्विगी एचआर टीम का पूविवि में प्लेसमेंट ड्राइव


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में स्विगी की एचआर टीम ने एमबीए, बी.कॉम और बीबीए अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। इस अवसर पर छात्रों का उत्साह देखने लायक था  और बड़ी संख्या में छात्रों ने इसमें भाग लिया। प्लेसमेंट प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न हुई। पहले चरण में ग्रुप डिस्कशन का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों के संवाद कौशल,  टीम वर्क और समस्या समाधान क्षमताओं का आकलन किया गया। पहला चरण सफलतापूर्वक पार करने वाले छात्रों को व्यक्तिगत साक्षात्कार (पर्सनल इंटरव्यू) के लिए बुलाया गया। इस दौर में स्विगी की एचआर टीम ने छात्रों की व्यक्तिगत योग्यता, आत्मविश्वास और कंपनी के मूल्यों के साथ उनकी सामंजस्यता की जांच की। स्विगी एचआर टीम के प्रतिनिधि विशाल सिंह ने प्लेसमेंट ड्राइव के बारे में कहा कि छात्रों की प्रतिभा और उनकी तैयारी ने हमें प्रभावित किया। यह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मजबूत शैक्षणिक और व्यावसायिक प्रशिक्षण के स्तर को दर्शाता है। ड्राइव के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे और चयनित छात्रों के लिए यह उनके पेशेवर करियर की एक शानदार शुरुआत होगी। प्लेसमेंट सेल के प्रभारी निदेशक डॉ. अमरेन्द्र सिंह ने स्विगी टीम के एचआर विशाल सिंह को मोमेंटो प्रदान किया एवं धन्यवाद करते हुए कहा कि यह प्लेसमेंट ड्राइव उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। भविष्य में भी हम ऐसी और पहल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह प्लेसमेंट ड्राइव छात्रों की रोजगार क्षमता को प्रोत्साहित करने और विश्वविद्यालय तथा प्रमुख उद्योगों के बीच संबंध मजबूत करने के प्रयासों को दर्शाती है। कार्यक्रम दौरान संकाय अध्यक्ष प्रो. सौरभ पाल, कार्यालय प्रभारी श्याम त्रिपाठी एवम् प्लेसमेंट सेल के मुख्य छात्र सदस्य दिव्यांशु संजय, रुद्रांश चतुर्वेदी, श्रेया मिश्रा, शिवांश श्रीवास्तव, हरी ओम साहू, आर्यन पाण्डेय, आयुष गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां