जितेन्द्र झा के देवी भजनों पर थिरके दर्शक

संपूर्ण माता के जागरण में पूरी रात भक्त झूमते रहे

जौनपुर, लाइन बाजार कचगांव रोड स्थित अराजी किशनपुर जगदीशपुर निवासी राम आसरे उपाध्याय व मीना देवी ने वैष्णो माता रानी जी का दर्शन करने के बाद संपूर्ण माता का भव्य जागरण का आयोजन कराया,जिसमें अभिनेता व गायक जितेन्द्र झा ने गणपति भजन घर में पधारो गजानंद से शुरुआत किया उसके बाद ज्योति जले दिन रात मैया की ज्योति जले दिन रात गा कर मां की ज्योति जलवाई। जितेंद्र ने बारी सेर पे सवार गा कर सभी को खूब नचाया। भजन गायिका कुसुमलता ने देवी का पचरा गीत व आल्हा सुनकर कर सबका दिल जीत लिया। देवी गीत गायक चिंटू सरगम ने मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है गीत पर सभी श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। गायक पिंटू शेख ने सत्यम शिवम सुंदरम, मां डोली चढ़ के गीत प्रस्तुत कर सभी लोगों की खूब वाह – वही लूटी। ऑर्गन इम्तियाज सागर ने चलो बुलावा आया है माता ने बुलावा हैं गीत गाकर सभी लोगों को भाव- विभोर कर दिया।

ढोलक पर अनूप और पैड पर शनि ने लाजवाब संगत दिया। पूरी रात कृष्ण सुदामा ,शंकर जी की एक से एक झांकी चलती रही , इस गीत संगीत और झांकी में पूरी रात श्रोता सराबोर होकर डटे रहे,इससे पूर्व आयोजक रामआसरे उपाध्याय और मीणा देवी ने सभी कलाकारों को चुनरी ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर संपूर्ण जागरण का शुभारंभ किया।

आए हुए सभी लोगों का स्वागत राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय, स्वतंत्र उपाध्याय,शाम बाबू व रत्नेश उपाध्याय ने किया।संपूर्ण देवी जागरण में अरदास और तारा रानी की कथा हवन आरती के बाद सुबह पांच बजे प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ।

कार्यक्रम का संचालन नन्हे ने किया।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न