उलाहना देने पर मनबढ़ों ने लाठी—डण्डे से किया हमला, 4 घायल


पुलिस मौके पर पहुंची तो मनबढ़ हुये फरार, 7 लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज
धर्मापुर, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के किरतापुर गांव में खेत में गड़े खूंटे को उखाड़ने का उलाहना देने पर मनबढ़ों ने एक परिवार के ऊपर लाठी—डंडे और बास की बल्ली से हमला कर दिया जिससे उक्त परिवार के 4 लोग घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र के किरतापुर गांव के हीरा लाल सोनकर ने अपने खेत के किनारे खूंटा गाड़ा था। खेत के किनारे गड़े खूंटे को हीरा लाल के पड़ोसी रामचंद्र ने शनिवार शाम को उखाड़ फेंका था। जानकारी हुई तो हीरा लाल ने रामचंद्र से उलाहना दिया। कुछ ही देर बाद जब हीरा लाल घर के 3 और सदस्यों के साथ अपने खेत की जुताई करवाने लगे तभी रामचंद्र सोनकर, अशोक कुमार आधा दर्जन अन्य लोगों के साथ गाली—गलौज देते हुये लाठी—डंडे और बास की बल्ली से हमला कर दिये। हमले से हीरा लाल (62), अनूप सोनकर (48), विजय बहादुर (33) और वंदना (16) घायल हो गये। हीरा लाल का पैर टूट गया है और सर में भी चोट आयी है। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी जफराबाद जय प्रकाश यादव मयफोर्स मौके पर पहुंच गये लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। फिलहाल घायल पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन समाचार लिखे जाने तक हमलावर फरार बताये गये।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां