डीएम के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में कुंभ 2025 सकुशल संपन्न कराए जाने के संबंध में की गई बैठक

जौनपुर 02 दिसम्बर 2024 (सू0वि0)- जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में कुंभ 2025 सकुशल संपन्न कराए जाने के संबंध में बैठक की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि कुंभ मेला से पूर्व सड़के ठीक कर लिया जाए। मुंगरा बादशाहपुर क्रॉसिंग के पास डिवाइडर लगाए जाने के साथ ही पुलिस की ड्यूटी लगाई जाने के निर्देश दिए जिससे जाम की समस्या न होने पाए। उन्होंने साइनेज बोर्ड लगाने, ट्रैफिक व्यवस्था, सीसीटीवी, शौचालय पर विस्तार से चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभाग से संबंधित तैयारियां पूर्ण कर ले जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में कठिनाई का सामना न करना पड़े ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ड0 अजय पाल शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम ,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान ,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार सहित अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां