सिविल कोर्ट सभागार में देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की मनाई गयी जयंती-

—
जौनपुर 03 दिसम्बर, 2024 भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवं भारतीय संविधान को लागू करने वाले संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 141 वीं जयंती मनाई गयी। नवागत मा0 जनपद न्यायाधीश श्री अनिल कुमार वर्मा, जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।


              इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ताओें को सम्मानित किया गया। सम्बोधित करते हुए नवागत जिला जज श्री अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि वादकारियों को न्याय सुलभ कराने में बार और बेन्च में सामन्जस्य आवश्यक है। बिना आपसी सामन्जस्य से वादकारियों को सुलभ न्याय मिल पाना सम्भव नहीं है। उन्होंने अधिवक्ता समुदाय का आह्वाहन करते हुए कहा कि अधिवक्ता समाज पर वादकारियों का बहुत बड़ा विश्वास होता है अधिवक्ता समाज को चाहिए कि वह वादकारियों के इस विश्वास पर अपनी कार्यकुशलता से खरा उतरे।


          जिलाधिकारी ने कहा कि देश के पहले राष्ट्रपति के रूप में देश की सेवा करने वाले उन्होंने नव स्वतंत्र राष्ट्र को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई डॉ0 राजेंद्र प्रसाद की आज जयंती है।


          पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस विभाग और न्यायपालिका एक दूसरे के पूरक है, दोनो की मंशा एक ही होती है कि निर्दोष को सजा न मिले और दोषी सजा से बच न पाये। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह का समन्वय रखने की अपेक्षा की है।


          इस अवसर पर दिवानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव, पूर्व अध्यक्ष प्रेम शंकर मिश्र, डीपी सिंह, बृज नाथ पाठक, रमेश चन्द्र उपाध्याय, हिमांशु श्रीवास्तव, प्रशांत पंकज श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश दुबे, बृजेश निषाद, अतुल श्रीवास्तव, विनय उपाध्याय, अरुण कुमार सिन्हा, नरेंद्र सिंह, मंजीत कौर, अश्वनी मिश्रा, धर्मेन्द्र मिश्र, आनन्द आदि अन्य वरिष्ठ अधिवक्ता न्यायिक अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां