फैसिओलियासिस घातक बीमारी पर धर्मेंद्र कुमार ने किया शोध

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में पीएचडी मे हुआ साक्षात्कार

रोग से बचाव के लिए कई तर्क पर दी जानकारियां

जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में फैसिओलियासिस घातक बीमारी पर धर्मेंद्र कुमार यादव का शोध कार्य पूरा हुआ और विश्वविद्यालय परिसर के प्रशासनिक भवन में इस विषय पर बाह्य विशेषज्ञ ने मौखिकी साक्षात्कार किया। जिसमें उन्होंने रोग के रोकथाम के लिए कई तर्क देते हुए जानकारी दी।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संम्बध्द संत गणिनाथ राजकीय डिग्री कॉलेज गोहना मऊ से जीवविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार के निर्देशन में धर्मेंद्र कुमार यादव ने शोध किया। इन्होंने फैसिओलियासिस घातक बीमारी व रोकथाम पर अपना शोध कार्य पूरा किया। धर्मेंद्र कुमार के मुताबिक जंगली पशुओं में ज्यादातर पाया जाता है लेकिन मनुष्यों में भी अपना पांव पसार चुका है। दोनों प्रजातियों में यह दूषित पानी या कच्चे भोजन या अधपके वनस्पति से लार्वा अंतरग्रहण के बाद मनुष्य में संक्रमित करती है। इसके रोकथाम पर शोधकार्य जंगल की वनस्पतियों से लेकर जंगली पशुओं घरेलू पशुओं और मनुष्यों व चिकित्सालय से भी शोधकार्य को पूरा किया । धर्मेंद्र कुमार ने शोध कार्य में टिनोस्पोरा कार्डीफोलिया ( गिलोय ) पौधे के पत्ते तथा पिथेसलॉबियम डल्स ( जंगल जलेबी ) की पत्ती से रोकथाम के कारगर उपाय बताए गए हैं।

धर्मेंद्र कुमार की मौखिकी परीक्षा बाह्य परीक्षक पटना विश्वविद्यालय पटना के डॉक्टर डीके पाॅल ने शोध प्रबंध को देखते हुए साक्षात्कार किया और शोध प्रबंध की सराहना की। धर्मेंद्र कुमार का दो अंतरराष्ट्रीय शोध पेपर भी प्रकाशित हो चुका है। यह मूल रूप से मड़ियांहू के सिंगारपुर गांव के रहने वाले हैं। धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि शोधकार्य मे वनस्पतियों के गुणवत्ता पर बहुत कुछ जानकारी हुई जो आगे लोगों के काम आएगी।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां