दिव्यांगों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रदेश शासन अत्यंत संवेदनशील –डीएम जौनपुर 03 दिसम्बर- अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर शहर के एक इन्टर कालेज के मैदान में विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों के खेल कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का अयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र, समाज सेवी विनीत सेठ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर किया।


इसके पश्चात जिलाधिकारी के द्वारा आकाश में गुब्बारा छोडा गया और दिव्यांग छात्र आशीष गौंड के द्वारा ट्रैक पर मसाल लेकर दौड़ लगाई गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे बच्चें जो किन्ही कारणों से दिव्यांगता की श्रेणी में आते है, उनके सर्वांगीण विकास के लिए शासन अत्यन्त संवेदनशील है। उन्होने कई उदाहरणों के माध्यम से बच्चों का उत्साह बढाते हुए उन्हे जीवन में कुछ अलग करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होने शासन की तरफ से अभिभावकों को विश्वास दिलाया कि दिव्यांग बच्चों के शैक्षणिक, बौद्विक, शारीरिक विकास के लिए सदैव सहयोग देने के लिए तत्पर रहेगे। जिलाधिकारी ने स्वागत गीत गाने वाले बच्चों को शाल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होने दिव्यांग बच्चों को चाकलेट भी वितरित किया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को समाज में बराबरी का स्थान प्राप्त हो इसके लिए और प्रयास किये जाने की आवश्यकता है, उन्होने जनपद के पूर्व जिलाधिकारी श्री सुहास एल वाई जी का उदाहरण देते हुए कहा कि बच्चें उनसे प्रेरणा ले और स्वयं के साथ ही अपने अभिभावक और जनपद का नाम रोशन करें।
केला दौड़ में वासिफ प्रथम, विक्कि द्वितीय, विराट तृतीय। 50 मीटर बालिका दौड़ में परी सरोज प्रथम, तान्या द्वितीय, 100 मीटर दौड़ में नितेश प्रथम, शिवा शर्मा द्वितीय, गोली चम्मच दौड़ में विक्की प्रथम, समर द्वितीय, आयुष तृतीय। सुलेख में स्वतंत्र प्रथम, महिमा द्वितीय, आकांक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किए।
इस अवसर पर समेकित शिक्षा समन्वयक शशिधर उपाध्याय, लेखा अधिकारी राजीव पाण्डेय, एबीएसए उदयभान कुशवाहा ,सौरभ कनौजिया, विशाल उपाध्याय, अरुण मौर्या, दुर्गेश पटेल और सभी विकास खण्डों से विशेष शिक्षक ज्योति सिंह, विवेक सिंह, संजय मिश्रा प्रमोद कुमार माली, मनोज गुप्ता, शक्ति सिंह, विजय सिंह सुनीता कुशवाहा, आनन्द तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न