प्री मीटिंग में मुकदमों का हुआ निस्तारण, अधिकारी किये गये तलब


लोक अदालत में अधिकतम मुकदमों के निस्तारण पर दिया गया बल
जौनपुर। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल में अधिकतम मुकदमों के निस्तारण पर चर्चा की गई। ट्रिब्यूनल जज मनोज अग्रवाल ने बीमा कंपनियों के अधिकारियों को अगली प्री मीटिंग में उपस्थित होने के लिए आदेश जारी किया है जिससे मुकदमों के निस्तारण में आ रही समस्याओं पर चर्चा की जा सके। बुधवार को आयोजित प्री मीटिंग में कई मुकदमों का निस्तारण दोनों पक्षों की आपसी सहमति से हुआ। इस मौके पर ट्रिब्यूनल जज ने कहा कि बीमा कंपनियों को चाहिए कि अधिक से अधिक मुआवजा पीड़ित पक्ष को प्रदान करने की मंशा रखते हुए सुलह समझौते से मामले को निपटाये। इसी क्रम में अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव ने मुकदमों के निस्तारण में आ रही समस्याओं से अवगत कराते हुए अधिवक्ताओं का पक्ष रखा। बीमा कंपनियों द्वारा वाहन से संबंधित कागजों का सत्यापन करने में देर करने से मुकदमों के निस्तारण में विलम्ब होता है। बीमा कंपनियों के अधिकारियों को मीटिंग में उपस्थित होने की बात कही गई। इस अवसर पर अधिवक्ता कृपाशंकर श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिन्हा, एके सिंह, प्रवीण मोहन श्रीवास्तव, बिहारी लाल पटेल, विवेक श्रीवास्तव, वीरेंद्र त्रिपाठी, बृजेश निषाद, निलेश निषाद, सूर्यमणि पांडेय, अवधेश यादव, संतोष सोनकर, जेसी पांडेय, सोभनाथ यादव, सनी यादव, बृजेंद्र सहित तमाम अधिवक्ता उपस्थित थे।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह