हादसे में बाइक चालक की हुई मौत, पिकप लेकर चालक फरार


जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय थाना अंतर्गत जमैथा पुल के समीप बुधवार को पिकप एवं मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गयी जिसके बाद चालक पिकप लेकर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भूलनमऊ गांव निवासी रोहित 40 वर्ष पुत्र भारत लाल यादव किसी काम से मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहा था। अचानक तेज गति से आ रही पिकअप से टकरा जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मोटरसाइकिल सवार को घायल देखकर पिकअप चालक अपना वाहन लेकर फरार हो गया। वहीं आस—पास के लोग पुलिस को सूचना देते हुए उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गये जहां उसकी गंभीर चोट के कारण मृत्यु हो गयी। सूचना पर थानाध्यक्ष जफराबाद ने अपने हमराही बल के साथ पहुुंचकर कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक चालक अपना वाहन लेकर फरार बताया गया। वहीं घटना को सुनते ही भूलनमऊ गांव में मातम छाया हुआ है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां