खुली बैठक आयोजित कर हुआ विद्यालय प्रबन्ध समिति का गठन।


जफराबाद ।विकास खण्ड सिरकोनी के राजेपुर के प्राइमरी विद्यालय में बुद्ववार को विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। 15 सदस्यीय समिति का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ, जिसमें सतीश कुमार को अध्यक्ष ,रानी को उपाध्यक्ष चुना गया।
प्राइमरी विद्यालय राजेपुर द्वितीय में प्रधानाध्यापक रामकृष्ण विश्वकर्मा व खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह की उपस्थिति में विद्यालय प्रबन्धन समिति के पुनर्गठन के लिये खुली बैठक आयोजित की गयी । जिसमें 15 सदस्यीय विद्यालय प्रबन्धन समिति का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें उपस्थित सभी अभिभावकों की सहमति से सतीश कुमार अध्यक्ष चुना गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार ने ने छात्र छात्राओं के अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की। संचारी रोगों से बचने के उपाय भी बतलाये। इस अवसर पर सुनीता यादव, शशिकला सुरेन्द्र कुमार यादव, आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पुरानी बाजार प्राथमिक विद्यालय में नामांकन मेले का आयोजन, 30 बच्चों का हुआ नामांकन

    जौनपुर, 25 अप्रैल 2026 (सू0वि0): बदलापुर विकासखंड के अंतर्गत अभिनव इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय, पुरानी बाजार में शुक्रवार को नामांकन मेले का आयोजन किया…

    Continue reading
    खड़ी ट्रक में जा घुसी सवारी बस, भीषण टक्कर में एक की मौत, आधा दर्जन घायल

    खड़ी ट्रक में जा घुसी सवारी बस, भीषण टक्कर में एक की मौत, आधा दर्जन घायल जौनपुर – शाहगंज नगर के अयोध्या मार्ग स्थित…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुरानी बाजार प्राथमिक विद्यालय में नामांकन मेले का आयोजन, 30 बच्चों का हुआ नामांकन

    खड़ी ट्रक में जा घुसी सवारी बस, भीषण टक्कर में एक की मौत, आधा दर्जन घायल

    भीषण गर्मी के चलते जौनपुर में न्यायालयों का समय बदला

    सरस्वती निकेतन इण्टर कॉलेज, में मेधावियों ने लहराया परचम

    गर्मी का कहर जारी, जनजीवन बेहाल

    पतौरा गांव में दबंगों का कहर: महिला से मारपीट, वीडियो वायरल