बदलापुर महोत्सव की तैयारी को लेकर हुई बैठक


जौनपुर। विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्रा तथा जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा की उपस्थिति में बदलापुर महोत्सव की तैयारी के संबंध में सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इस मौके पर विधायक ने महोत्सव के दौरान कृषि विभाग, उद्यान विभाग, सीएमओ विभाग, खादी ग्रामोद्योग, बेसिक शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए जाने तथा मौके पर ही लाभार्थियों का पंजीकरण कराए जाने, सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन, सामूहिक विवाह के आयोजन, योजनाओं के प्रचार-प्रसार सहित बदलापुर महोत्सव को लेकर अब तक की गयी तैयारी के संबंध में विस्तृत समीक्षा की। साथ ही कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य है बदलापुर के स्थानीय कलाकारों तथा नई प्रतिभाओं को मंच देना और उनकी प्रतिभा को उभारना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र और वंचित लोगों तक पहुंचाना। जिलाधिकारी ने कहा कि विधायक जी के वर्षों से जारी इस प्रयास से हमें अपनी संस्कृति को जनता तक पहुंचने में सहयोग मिल रहा है। हमें अपने सभी विभागों से अपेक्षा है कि महोत्सव में सभी मनोयोग से योजनाओं की जानकारी लोगों को देंगे तथा रजिस्ट्रेशन कराते हुए उन्हें योजनाओं का लाभ देने में अपना पूरा सहयोग प्रदान करेंगे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस दौरान यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने, पहले से रूट चार्ट बनाने, कानून व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, व्यवस्थित रखने में पुलिस प्रशासन अपना पूरा योगदान देगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, डीसी एनआरएलएम, पर्यटन सूचना अधिकारी, प्रबन्धक सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न