रोड कटिंग को लेकर डीएम—सीडीओ ने की बैठक

Oplus_131072


जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम की उपस्थिति में जनपद के रोड कटिंग के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई जहां विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा मार्गों की कटिंग कर उनका रेस्टोरेशन नहीं किया जा रहा है, इस संबंध में जिलाधिकारी ने जानकारी लेते हुए विस्तृत समीक्षा की। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता जल निगम (नगरीय/ग्रामीण) को निर्देशित किया कि सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र ही मार्गों को रि-स्टोर करें। निर्देशित किया कि आदेशों के उल्लंघन की दशा में संबंधित के विरुद्ध वित्तीय उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए वसूली की जायेगी। इसी क्रम में अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग ने जल निगम के अधिशासी अभियन्ता एवं उनके ठेकेदारों को मार्गों की कटिंग की सूची उपलब्ध करायी। जिलाधिकारी ने समस्त विभागों के अभियन्ताओं एवं कार्यदायी संस्था को बैठक के संबंध में पुनः आयोजित बैठक में प्रतिभाग करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता, जल निगम (नगरीय/ग्रामीण), राष्ट्रीय राज्यमार्ग के अधिशासी अभियन्ता, नगर निकाय के अधिशासी अधिकारी, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, जिला पंचायत, मण्डी परिषद, सिंचाई विभाग के अवर अभियन्ता सहायक अभियन्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां