लड़की भगाने के आरोप में मुकदमा दर्ज


सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के नवाबाद जंगल बदलपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को पड़ोस के गांव कोतवालपुर का निवासी युवक बहला—फुसलाकर भगा ले गया है। उक्त गांव निवासी शिव प्रसाद ने तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री को कोतवालपुर निवासी सौरभ पुत्र शिव प्रसाद बहला—फुसलाकर भगा ले गया है। सौरभ के बहकावे में आकर उसकी बेटी ने घऱ में रखे 20 हजार रूपये नगद सहित सोने की चैन, कान का झुमका इत्यादि लेकर चली गयी। शिव प्रसाद को जब पता चला कि उनके बेटी के भगाने में उक्त युवक के परिवार का हाथ है।तब वह इसकी शिकायत लेकर सौरभ के घर गये। पूछताछ करने तो तिलमिलाये सौरभ के घर वालों ने उन्हें पीट दिया। शिव प्रसाद ने इस मामले में रविवार को जलालपुर थाने में तहरीर देकर सौरभ सहित कुल 4 लोगों पर केस दर्ज कराया है। इस बाबत पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक जलालपुर घनानन्द त्रिपाठी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां