डीएम द्वारा प्राथमिक विद्यालय बिशुनपुर पुलगुजर का औचक निरीक्षण किया गया।

जौनपुर – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा प्राथमिक विद्यालय बिशुनपुर पुलगुजर का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होने मध्यान्ह भोजन के सम्बन्ध में बच्चों से जानकारी ली। उन्होने विभिन्न कक्षो में जाकर छात्रों से संवाद स्थापित किया। विद्यालय में 67 नामांकन के सापेक्ष 57 बच्चें उपस्थित मिले। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट भी वितरित किया।


      इस दौरान बच्चों से संवाद के दौरान जिलाधिकारी से कक्षा 05 के छात्र सक्षम यादव ने बड़े होकर जिलाधिकारी बनने की इच्छा जाहिर की, जिस पर उन्होंने सलाह दिया कि स्वस्थ रहकर, पूरे मनोयोग के साथ पढाई करें, अवश्य ही एक दिन जिलाधिकारी बन जाएगे।
      जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अध्यापक समय से विद्यालय पहुंचकर बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा दें। विद्यालय में नियमित साफ सफाई होनी चाहिए।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक रामेन्द्र प्रसाद यादव, सहायक अध्यापक श्यामलाल यादव, शिक्षामित्र पूनम और गीता देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण नकलविहीन व शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के दिए सख्त निर्देश परीक्षार्थियों के लिए पेयजल व…

    Continue reading
    तेज गर्मी में स्कूल से लौटते बच्चों की बढ़ी मुश्किलें

    छुट्टी के समय धूप और लू से अभिभावक भी चिंतित जौनपुर- जनपद में बढ़ती गर्मी और तेज धूप के बीच विद्यालयों के समय में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

    तेज गर्मी में स्कूल से लौटते बच्चों की बढ़ी मुश्किलें

    पुरानी बाजार प्राथमिक विद्यालय में नामांकन मेले का आयोजन, 30 बच्चों का हुआ नामांकन

    खड़ी ट्रक में जा घुसी सवारी बस, भीषण टक्कर में एक की मौत, आधा दर्जन घायल

    भीषण गर्मी के चलते जौनपुर में न्यायालयों का समय बदला

    सरस्वती निकेतन इण्टर कॉलेज, में मेधावियों ने लहराया परचम