घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी15 दिन के अन्दर चौथे घर में हुई चोरी


लगातार हो रहे चोरियों से ग्रामीण दहशत में
जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव निवासी हरिश्याम मौर्य (अध्यापक) के घर का ताला तोड़कर चोर लाखों के जेवरात उठा ले गये। पीड़ित ने चोरी की सूचना पुलिस को दे दी है। गांव में लगातार हो रही चोरी से गाँव वाले दहशत में हैं।
जानकारी के अनुसार गांव के उत्तरपुरा में हरिश्याम मौर्य का मकान है जो जनपद सुल्तानपुर में अध्यापक हैं और वहीं परिवार सहित रहते हैं। सप्ताह—दस दिन पर घर आते रहते हैं। सोमवार की शाम कमरे की खिड़की खुली होने व लाइट जलने पर बड़े भाई मालिक राम मौर्य (भाजपा नेता) ने देखा तो मकान का ताला टूटा था। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर में चोरी होने की सूचना अपने भाई को देते हुये 112 पर पुलिस को भी सूचित किया। चोरी की सूचना पाकर अध्यापक भी आनन—फानन में देर रात घर आ गये। पुलिस की मौजूदगी में देखा तो आलमारी में रखे सारे गहने गायब थे जिसमें दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ी चांदी की पैजनी, चार जोड़ी चांदी के पायल, 8 जोड़ी बिछिया सहित अन्य जेवरात भी थे। चोरों ने नगदी व जेवरात खोजने के चक्कर में आलमारी व दीवान में रखे सारे कपड़े इधर—उधर बिखेर दिये थे। पीड़ित अध्यापक ने चोरी की लिखित सूचना पुलिस को दे दी है। बता दें कि मोहल्ले मे एक महीने के अंदर यह चौथे मकान में चोरी हुई है। 15 दिन पहले ही इसी घर के सामने अनिल मौर्य (विद्युत विभाग के कर्मचारी) के मकान में भी चोरों ने चोरी कर नगदी समेत लाखों के जेवरात उठा ले गये थे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां