डीएम—एसपी ने जौनपुरवासियों संग की जिला शान्ति समिति की बैठक


जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा की उपस्थिति में जिला शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस मौक पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सम्बन्धित अधिकारीगण आगामी महाकुंभ के दृष्टिगत सभी प्रकार की व्यवस्थाएं जैसे सड़क, प्रकाश व्यवस्था, यातायात व्यवस्था सुनिश्चित कर लिया जाय। उन्होंने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से भी सहयोग करने की अपील किया। जनपद में चाइनीज मांझा की बिक्री पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि अभियान चलाकर चाइनीज मांझा बिक्री करने वालों पर कार्यवाही की जाय। साथ ही संबंधित एसएचओ और हल्का सिपाही की भी जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने ई-रिक्शा से संबंधित रूट डाइवर्जन, रूट प्लान व्यवस्था आदि को व्यवस्थित करने के निर्देश भी दिया। साथ ही अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर को निर्देशित किया कि व्यापारियों को जागरूक किया जायेगा कि बिक्री के दौरान वे सड़कों पर अतिक्रमण न करें। प्रतिबंधित पॉलिथीन में सामानों की बिक्री न किया जाय। साथ ही इसका प्रयोग भी ना करने की सलाह सभी को दी। पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा ने कहा कि तथ्यों की सत्यता की जांच बाद सोशल मीडिया पर खबरों को प्रसारित करें। किसी भी दशा में कानून व्यवस्था प्रभावित न हो। पुलिस प्रशासन जनपद में अमन—चैन कायम रखने के लिए कटिबद्ध है। शान्ति व्यवस्था को प्रभावित करने वालों पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान सहित शान्ति समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न